फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Theft worth lakhs in a closed house in front of the police station

Jaunpur News: थाने के सामने बंद मकान में लाखों की चोरी

Mon, 25 Dec 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Theft worth lakhs in a closed house in front of the police station
जफराबाद। स्थानीय थाने के ठीक सामने बंद मकान का ताला तोड़कर चोर गहने, नकदी समेत 6 लाख से अधिक का माल उठा ले गए। घटना की जानकारी होने पर रविवार को पीड़ित के बेटे ने पुुलिस को सूचना दी। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

बलिया निवासी हरिमंगल मिश्र बैंक में मैनेजर थे। सेवानिवृत्त होने के बाद जफराबाद थाने के सामने सुल्तानपुर गांव में अपना मकान बना कर परिवार के साथ रहते हैं। उनका पैतृक घर बलिया के डमर छपरा पोस्ट रैपुरा में है। 19 दिसंबर को हरिमंगल मिश्र की माता की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर परिवार के साथ वे पैतृक घर चले गए। 21 दिसंबर को उनकी मां का निधन हो गया। उनके गांव जाने के बाद चोर ने खाली घर को अपना निशाना बनाया। हरिमंगल मिश्र का पुत्र उदय नारायण मिश्र रविवार की देर शाम को जब वापस आया तो चोरी की जानकारी हुई। उसने देखा कि तीन कमरों का ताला तोड़कर उनमें रखी दो आलमारियों के लाॅकर से गहने व नकदी रुपये गायब थी। उदय नारायण मिश्र ने बताया कि चोर क्या सामान ले गए हैं पिता के आने के बाद ही जानकारी हो पाएगी। थाने के सामने मात्र कुछ मीटर पर हुई इस चोरी की घटना से लोग दहशत में है। थाना अध्यक्ष जफराबाद के के चौबे ने बताया मामले की जानकारी है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed