फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Theft of more than Rs 30 lakh in four houses

Jaunpur News: चार घरों में 30 लाख रुपये से अधिक की चोरी

Tue, 19 Dec 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Theft of more than Rs 30 lakh in four houses
मुंगराबादशाहपुर। पंवारा थानाक्षेत्र के सेमरिया, पंवारा व बनकट गांव में सोमवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। इस दौरान 30 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सेमरिया गांव में चोर सूर्यमणि यादव के मकान पर पीछे से छत पर चढ़ गए। कमरों के दरवाजे की कुंडी तोड़ दिया। बक्सा, आलमारी तोड़कर सोने का हार, चेन, चार जोड़ी छागल, चार जोड़ी पायल, दो बालियां, दो झुमके सहित 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी भोर में तब हुई, जब दादा नन्हकूराम बाथरूम जाने के लिए उठे तो बाहर से दरवाजा बंद मिला। वह चिल्लाने लगे तो परिवार के अन्य लोग उठे और दरवाजा खोला तो चोरी की जानकारी हुई। लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। सुबह फोरेंसिक टीम ने भी नमूना संग्रह किया। सूर्यमणि यादव के घर बीते तीन दिसंबर को शादी कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने बहन बेटियां आई थीं। इसी तरह पड़ोस के गांव बनकट में डॉ. विनोद तिवारी के घर भी चोरी की गई। जहां 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण आदि पर हाथ साफ कर दिया। पंवारा बाजार में अलगू जायसवाल के यहां भी पीछे से मकान के छत पर चोर चढ़ गए। आलमारी, बक्सों का ताला चटका दिया। एक सोने का हार, छह अंगूठियां, तीन मंगलसूत्र, एक पैजनी, बिछिया सहित नौ लाख के आभूषण चोरी कर पीछे का दरवाज़ा तोड़कर भाग गए। सुबह होते ही लोगों की आंख खुली तो सभी लोगों ने घर का हाल देखा तो दंग रह गए। सेमरिया गांव में शिक्षक अरुण पांडेय के घर दरवाजे की कुंडी काट दी, लेकिन लोगों के जाग जाने के बाद भाग निकले और सफल नहीं हुए। फिलहाल एक रात चार घरों में चोरियां होने से गांव में दहशत बनी हुई है। इस बाबत थानाध्यक्ष राजनारायन चौरसिया ने बताया कि हम जांच कर रहे हैं। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। सभी पहलुओं पर ध्यान देकर छानबीन की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed