{"_id":"51789c83db32af8c5b90bf5aa8d7dd8e","slug":"theft-of-a-million-mobile-shop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल की दूकान से एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल की दूकान से एक लाख की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 08 Feb 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बधवा बाजार में मोबाइल की दूकान में सेंध लगाकर एक लाख से अधिक कीमत के नए मोबाइल सेट चोर उठा ले गए। चोरी की घटना पुलिस बूथ से महज पचास मीटर दूर पर हुई। खास बात यह कि मोबाइल फोन की इसी दुकान में डेढ़ साल के भीतर यह चौथी बार चोरी हुई है।
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा गांव निवासी चंद्रभान की बधवा बाजार में शुभम मोबाइल सेंटर के नाम से दूकान है। वह शुक्रवार की देर शाम को दिल्ली से नया मोबाइल फोन लेकर पहुंचे और माल दूकान में रख कर घर चले गए।
सुबह दूकान खोलने पहुंचे तो देखा सारा माल गायब था। पीछे देखा तो सेंध कटी थी। पीड़ित दूकानदार ने चोरी की सूचना पुलिस को दे दी है। उसके मुताबिक एक लाख से अधिक कीमत के मोबाइल फोन चोरों ने पार कर दिया।
विज्ञापन
इसी दूकान में 20 मई 2013, पांच अक्टूबर 2013 और 26 नवंबर 2014 को भी सेंध काट कर चोरी हुई थी। किसी भी घटना का खुलासा पुलिस नहीं कर सकी। एक के बाद एक हो रही चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है। एसओ बिंद कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस जांच कर रही है।