फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   theft

घर और दुकान से लाखों की चोरी

Wed, 30 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
theft
खेतासराय/बक्शा। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार की रात चोरों ने घर और मोबाइल की दुकान को निशाना बनाया। खेतसराय के पारा कमाल गांव में घर से एक लाख के आभूषण उड़ा दिए तो बक्शा में मोबाइल फोन की दुकान से डेढ़ लाख से अधिक की चोरी की। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खेतासराय के पाराकमाल गांव निवासी सुरेश राजभर विदेश रहता है। घर पर पत्नी रंगीता बच्चों के साथ रहती है। कुछ दिन पहले रंगीता मायके गई थी। बुधवार को वह लौटी तो कमरे में रखा बाक्स का कब्जा टूटा देख हैरत में पड़ गई। बाक्स से सभी सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग एक लाख बताई जा रही है। घर की दूसरे मंजिल के कमरे से गायब आभूषण को लेकर पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है। उधर, बक्शा थाना क्षेत्र के नौपेड़वा बाजार में राजू के मोबाइल की दुकान में सेंध लगाकर मंगलवार की रात चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक का सामान चुरा लिया। सुबह दस बजे जब दुकान मालिक राजू ने शटर खोला तो दृश्य देख अवाक रह गया। राजू ने बताया कि दुकान में रखा इंवर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर, मोबाइल का 10 नया सेट व 25 पुराना सेट के अलावा रिपेयरिंग की चार मशीन, स्मार्ट फोन की बैटरी सहित करीब डेढ़ लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ है। एसआई सुनील तिवारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed