फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The youth injured in the fight died, the villagers took the body and created a ruckus in the police station

Jaunpur News: मारपीट में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने शव लेकर कोतवाली में किया हंगामा

Mon, 21 Jul 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The youth injured in the fight died, the villagers took the body and created a ruckus in the police station
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के परसथ गांव में एक सप्ताह पहले हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की रविवार को निजी चिकित्सालय में मौत हो गई। घटना में शामिल तीन आरोपियों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मारपीट के मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ोतरी कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर 100 की संख्या में ग्रामीणों ने शव लेकर कोतवाली में हंगामा किया। इस दौरान सीओ समेत तीन थानों की पुलिस के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि परसथ गांव निवासी आकाश (19) को 13 जुलाई को गाय चराते समय पड़ोसी मोनू, राजेश व सूरज ने कहासुनी के बाद पीट दिया था। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी। उसका उपचार शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। रविवार को हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मड़ियाहूं पुलिस आकाश के चाचा दिवेश कुमार की तहरीर पर घटना के दिन 13 जुलाई को ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी थी। मौत की सूचना पर पुलिस ने तीन में से दो आरोपियों मोनू व सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद दर्ज मारपीट के मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ोतरी कर मामले की जांच कर रही है। आकाश दो भाइयों में छोटा था। पिता कमलेश घर पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों पक्षों में 13 जुलाई को मारपीट हुई थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। तीन में से दो आरोपियों मोनू व सूरज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।उधर पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर मड़ियाहूं कोतवाली पहुंच गए। आधे घंटे तक 100 की संख्या में लोगों ने हंगामा मचाया। परिजनों की मांग थी कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया जाए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, प्रभारी निरीक्षक रामपुर देवानंद रजक, थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजाराम द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही का आश्वासन देकर सभी को वापस भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed