{"_id":"6813be766380ad137d0fee6a","slug":"the-youth-injured-in-the-beating-regained-consciousness-after-two-days-case-filed-against-four-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-133633-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पिटाई से घायल युवक को दो दिन बाद आया होश, चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पिटाई से घायल युवक को दो दिन बाद आया होश, चार पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के पाल्हामऊकला गांव में आई बारात में पिटाई से घायल युवक को दो दिन बाद बुधवार को होश आया। इसके बाद बृहस्पतिवार को सरायख्वाजा थाना में चाचा की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पाल्हामऊकला गांव निवासी रविंद्र तिवारी ने बुधवार को सरायख्वाजा थाना पर तहरीर दी। कहा कि उसका भतीजा निलेश तिवारी(25) मंगलवार रात गांव के ही एक बारात में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान हरबसपुर गांव के एक युवक ने अपने तीन लोगों के साथ मिलकर नीलेश से विवाद कर लिया और उसे घर से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर पीटकर अधमरा करके छोड़ दिया। देर रात करीब 10 बजे जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो लोगों ने आनन-फानन में नीलेश को इलाज के लिए गांव के ही एक निजी चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया, उधर अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से नीलेश बेहोश हो गया। देर रात परिजनों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए नीलेश को आईसीयू में भर्ती करा दिया। जिसके बाद बुधवार को जब नीलेश को होश आया तो उसने एक युवक की पहचान उजागर की। उसने बताया की चार संख्या में पहुंचे लोगों ने उसे ईंट पत्थर से पीटकर लहूलुहान कर दिया था। इस बाबत सरायख्वाजा क्राइम इंस्पेक्टर दिनेश सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आशीष समेत तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्जकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।