फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The youth attempted suicide by pouring petrol

Jaunpur News: युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या का किया प्रयास, मची अफरा-तफरी, जिला अस्पताल रेफर किया गया

Tue, 13 May 2025 07:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 13 May 2025 07:38 PM IST
सार

मोहल्ले की सड़क पर अचानक अफरा-तफरी मच गई। युवक ने पहले शरीर पर पेट्रोल डाला और आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि स्थानीय लोगों ने आग को बुझा दिया लेकिन घटना से क्षेत्र के लोग आवाक हो गए। जानकारी के अनुसार युवक ने पारिवारिक तनाव के कारण ऐसा कदम उठाया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

विज्ञापन
The youth attempted suicide by pouring petrol
युवक ने किया आत्दाह का प्रयास, वायरल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नगर के पुरानी बाजार मोहल्ले में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या का प्रयास किया है।युवक को जलता देख दुकानदारों ने किसी तरह आग बुझाया। उसे निजी साधन से लेकर अस्पताल पहुंचे जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।

विज्ञापन


पुरानी बाजार निवासी सचिन मोदनवाल (30)पुत्र जगदीश चंद्र मंगलवार को दोपहर में अपने घर के सामने रामलीला मैदान के पास अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा लिए ।जब शरीर में आग पकड़ ली तो नगर की व्यस्त सराफा गली में भागने लगे।
विज्ञापन


आग की लपटों में घिरे सचिन को दौड़ते देख  वहा भगदड़ मच गई। किन्तु आस पास के दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए पानी के केन और कपड़े भिगाकर उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया ।घटना के बाद परिजन युवक को लेकर सी एच सी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां चिकित्सक ने युवक की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। युवक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।  मोहल्ले में चर्चा है कि  पारिवारिक तनाव को लेकर सचिन ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा लिया।


वही परिजनों के अनुसार सचिन बाइक में पेट्रोल डालने के लिए लेकर आ रहा था। किन्तु अचानक बोतल में आग लग गई। जिससे वह झुलस गया। बहरहाल घटना आस पास दुकान में लगे सी सी टी वी कैमरे में कैद हो गई जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। सी एच सी के डाक्टर का कहना है कि पीठ,हाथ और पेट का 25%भाग जला है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed