फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man was beaten up as a child thief

बच्चा चोर समझकर युवक को पीटा

Mon, 12 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The young man was beaten up as a child thief
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के कुरेथु बाजार में रविवार को कुछ लोगों ने बच्चा समझकर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जब भीड़ काफी इकट्ठा हो गई तो कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। अन्य लोगो की तलाश जारी है। रामपुर थाने के हथेरा गांव के रहने वाले अनुज सिंह (45) अपने रिश्तेदार के यहां पिलखिनी गांव में गए थे। तभी घूमते घूमते कुरेथु बाजार चले गए। जहां कुछ लोगों ने बच्चा चोर कह कर पिटाई शुरू कर दी। इस बारे में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है। उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

जफराबाद। बच्चा चोरी को लेकर लोगों में बढ़ रहे भय को देखते हुए पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि अफवाह से बचें। यदि कोई बिना वजह से अफवाह करते मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कई बाजारों में जाकर लोगों से अपील किया कि कोई भी वच्चा चोरी होने की अफवाह न फैलाए। अफवाह फैला में भय का माहौल बनाया जा रहा है। पुलिस उनके निगरानी में है। उन्होंने कहा किसी भी व्यक्ति को बिना पुष्टि के मारने पीटने पर दण्डात्मक कारवाही की जाएगी। इस तरह की बात दिखाई पड़ती है या सूचना मिलती है तो तत्काल एसओ के सरकारी नंबर या 112 डायल कर पुलिस को जानकारी दें। व्हाट्सएप, फेसबुक तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष ने कजगाव, जफराबाद, कल्याणपुर आदि बाजारों में सम्पर्क कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed