फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man 's body pulled from the grave

कब्र से निकाला युवक का शव

Thu, 25 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
The young man 's body pulled from the grave
कोतवाली क्षेत्र के बेगमगंज मोहल्ले में कब्रिस्तान में दफन किए गए युवक के शव को आठ महीने बाद बुधवार को पुलिस ने बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


नगर के मखदूमशाह अढ़न मोहल्ला निवासी सैयद सरदार हुसैन का आरोप है कि उनके बेटे सैयद जफर अब्बास की उसके ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या की है। 

शव 21 जून 2015 को बेगमगंज इमामबाड़े के पास कब्रिस्तान में दफन किया गया था। बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने कानपुर के नौबस्ता थाने से लेकर पुलिस अफसरों का चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन


आईजी के निर्देश पर हुई जांच में जफर की हत्या की पुष्टि हुई तो 12 फरवरी को नौबस्ता थाने की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  हत्या का केस दर्ज कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैयद सरदार हुसैन कानपुर में न्यू सरदार सरदार ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाते हैं।  पिछले 10 साल से ट्रांसपोर्ट का काम उनका बेटा जफर अब्बास देख रहा था।

जफर वहां अपनी पत्नी नफीसा के साथ नौबस्ता थाना क्षेत्र के खान मंजिल मछरिया में रहता था। तीन साल से जफर का साला नगर कोतवाली क्षेत्र के बलुआघाट मोहल्ला निवासी फराज भी उन्हीं के साथ रहने लगा था।

किसी बात को लेकर जफर की उसकी पत्नी और साले से विवाद हो गया था। 20 जून को घर पर जफर की तबियत बिगड़ने और फिर उसकी मौत की खबर का फोन आया।

पत्नी और साला शव लेकरन 21 जून को जौनपुर आए और बेगमगंज सदर इमामबाड़ा स्थित कब्रिस्तान में दफन करा दिया। घटना के 15 दिन बाद मृतक की पत्नी नफीसा झगड़ा कर के मायके चली गई। उसी दिन से सरदार को बेटे की हत्या किए जाने का शक हुआ।

उन्होंने ससुराल वालों से गहराई से पूछताछ की तो शक गहरा होता गया। उन्होंने कानपुर के नौबस्ता थाने में तहरीर देकर बेटे की हत्या की आशंका जताई। लेकिन पुलिस ने उन्हें भगा दिया।

मकान मालिकन के बयान की वीडियो उन्होेंने कानपुर के आईजी आशुतोष पांडेय को दिखाया तो उन्होंने कन्नौज के एसपी को जांच का निर्देश दिया।

उनके निर्देश पर वहां के सीओ नगर रणवीर सिंह ने जांच कर रिपोर्ट दी जिसमें हत्या की पुष्टि हुई। सीओ की रिपोर्ट पर 12 फरवरी को कानपुर के नौबस्ता थाने की पुलिस ने मृतक 


जफर की पत्नी नफीसा, साला फराज समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। साथ ही पुलिस ने बुध्ावार को जौनपुर पहुंच कर कब्र खुदवाया आैर शव को पीएम के लिए भ्ाेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed