फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The young man returned from Mumbai hanged himself

मुंबई से लौटे युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Thu, 06 Feb 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
The young man returned from Mumbai hanged himself
सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के कवेली गांव में बुधवार की शाम युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह सुबह ही मुंबई से लौटा था। इसके बाद से ही तनाव में था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कवेली गांव निवासी माता दयाल गौतम का पुत्र सुरेश गौतम (28) मुंबई में रहकर रोजगार करता है। परिजनों के मुताबिक सुरेश बुधवार की सुबह ही मुंबई से घर आया। दोपहर में बिना किसी को कुछ बताए वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद जब किसी सामान के गिरने की आवाज आई तो परिजन दौड़कर दरवाजे पर पहुंच गए। दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो लोगों ने धक्का देकर उसे खोला। कमरे के अंदर युवक फंदा समेत गिरा मिला। उसे पीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था। युवक को तीन बेटियां और एक बेटा है। पत्नी निशा मायके में थी। थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed