फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The work of feeding the details of the dead personnel in the duty of Panchayat elections started

पंचायत चुनाव की ड्यूटी में मृत कर्मियों का विवरण फीड करने का कार्य शुरू

Thu, 13 May 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The work of feeding the details of the dead personnel in the duty of Panchayat elections started
जौनपुर। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोरोना सहित अन्य कारणों से जान गंवाने वाले कर्मचारियों का ब्योरा फीड करने का कार्य बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। इस बीच विभिन्न विभागों की ओर से ड्यूटी के दौरान मृत 46 कर्मचारियों का ब्योरा भेजा गया है। जिसकी आनलाइन फीडिंग का कार्य डीपीआरओ कार्यालय में किया जा रहा है। जैसे-जैसे विभागों की ओर से कर्मियों की सूची भेजी जाएगी, उसी हिसाब से फीडिंग का कार्य किया जाएगा। ताकि उसे शासन को भेजा जा सके।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कुछ कर्मचारी घायल हो गए थे, तो कुछ को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस दौरान कोरोना सहित अन्य बीमारी के कारण कर्मचारियों की मौत हुई थी, जिनको अनुग्रह राशि देने के लिए आनलाइन फीडिंग का कार्य शुरू हो गया है। आनलाइन फीडिंग होने के बाद डीएम मृत कर्मियों की सूची शासन को भेजेंगे। अभी तक विभिन्न विभागों की ओर से पंचायत चुनाव में जान गंवाने वाले 46 कर्मचारियों की सूची भेजी गई है। जिसमें सबसे अधिक शिक्षा विभाग के कर्मचारी हैं। इनमें शिक्षा विभाग के 32, जिला विकास कार्यालय के 10, पिछड़ा वर्ग के एक, खाद्य आपूर्ति विभाग के एक, पीडब्ल्यूडी के एक व लघु सिंचाई के एक कर्मचारी शामिल हैं, जिनका ब्योरा आनलाइन फीड किया जा चुका है। जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह का कहना है कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान मृत कर्मचारियों का ब्योरा डीपीआरओ कार्यालय में फीड किया जा रहा है। सभी विभागों के कार्यालयाध्यक्षों को जल्द - जल्द ऐसे कर्मचारियों का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। ताकि मृत कर्मियों के बारे में जानकारी आनलाइन फीड कर सूची शासन को भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed