फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The women of the group will sell kidney beans and rice.

Jaunpur News: समूह की महिलाएं बेचेंगी राजमा-चावल

Mon, 02 Dec 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
The women of the group will sell kidney beans and rice.
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं को डूडा की तरफ से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका क्षेत्र की शक्ति रसोई योजना की शुरुआत की गई है। इसमें समूह की महिलाएं जलपान और राजमा-चावल वितरित करेंगी। इससे कचहरी आने वाले वादकारियों और फरियादियों को शुद्ध भोजन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। डूडा की तरफ से शक्ति रसोई योजना की शुरुआत प्रथम चरण में नगर निगमों में की गई। इसके बाद दूसरे चरण में प्रदेश के 28 जिलों में की जा रही है, जिसका शुभारंभ एक साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। कैंटीन के लिए कलेक्ट्रेट में एडीएम कार्यालय के सामने पुराना सूचना कार्यालय, कर्मचारी संघ भवन को चिह्नित किया गया। यहां पर समूह की 10 महिलाएं मिलकर काम करेंगी। उन्हें सामग्री आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से स्पांसर की गई है। जैसे गैस चूल्हा, बर्तन, बिल मशीन, फ्रिज, फ्रीजर दिया गया है। इसके अलावा स्वयं की कुछ धनराशि से मेज, कुर्सी आदि की व्यवस्था करनी होगी। इनको अभी डूडा की तरफ से बिल निकालने, चाय, खाना, पानी देने का प्रशिक्षण भी दिया जाना है। जलपान में चाय, पानी, समोसा आदि की व्यवस्था होगी तो दोपहर में भोजन के लिए राजमा-चावल या दाल, चावल, सब्जी, रोटी की व्यवस्था रहेगी। इसकी सामान्य थाली 50 रुपये के आसपास रखने की तैयारी है। इसके पार्सल की व्यवस्था की भी तैयारी है। शक्ति रसोई को सीएमओ कार्यालय, जिला चिकित्सालय, रोडवेज और अन्यत्र खोलने के लिए स्थल की तलाश की जा रही है। विभाग का दावा है कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जिले में 500 से 600 समूह हैं। इनमें से 450 से 500 सक्रिय हैं। कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में फरियादी और लोग काम के सिलसिले में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed