फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The woman's body was found on the bed, the driver's body was found hanging from a noose.

Jaunpur News: बेड पर महिला की लाश, फंदे से लटकता मिला चालक का शव

Wed, 15 Oct 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
The woman's body was found on the bed, the driver's body was found hanging from a noose.
सरपतहां थाना क्षेत्र से अरसिया बाजार में आत्महत्या की सूचना पर जुटी भीड़। संवाद
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसियां बाजार में किराये पर कमरा लेकर रह रहे एक ट्रक चालक और महिला का शव मिला है। ट्रक चालक का शव पंखे से लटकता मिला, जबकि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था। दरवाजा अंदर से बंद नहीं था। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी है। मृतक आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर के निवासी हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सलाहुद्दीनपुर गांव निवासी राम नरेश (50) की शादी हो चुकी थी। वह ट्रक चालक था। पत्नी पुष्पा अपने दो बेटों और दो बेटियों के साथ गांव में रहती है। राम नरेश 15 दिन पहले अरसियां बाजार में किराये पर कमरा लेकरअपने साथ बगल के गांव की ही शादीशुदा महिला मीना उर्फ मीनू (46) के साथ रहने लगा। मीना कैंसर से पीड़ित थी। रिश्ते में राम नरेश का जीजा लगने वाले शंभूनाथ के मुताबिक रविवार की सुबह राम नरेश ने उन्हें फोन किया कहकर फोन काट दिया की मीना की मौत हो गई है। इसके बाद शंभूनाथ सहित उसके परिजनों ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं रिसीव किया। किसी अनहोनी की आशंका से वे उन्हें जगह-जगह ढूढ़ने लगे। इसी बीच शंभूनाथ को अरसियां निवासी एक पूर्व परिचित व्यक्ति से पता चला कि दो लोग यहां एक सप्ताह से कमरा किराये पर लेकर रह रहे हैं। मंगलवार की शाम वे अरसियां पहुंचे। जहां लोगों ने बताया कि दूसरे फ्लोर पर कमरा लेकर एक महिला कमरे में रहते हैं। जहां जाने पर वह दंग रह गए। उनके मुताबिक कमरा खुला हुआ था। बिस्तर पर मीना का शव पड़ा था। जीजा के मुताबिक मीना का कैंसर से मौत हो गई। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि शवों की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों की मौत दो-तीन दिन पहले ही हो चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव का कहना है कि मीना ब्रेस्ट कैंसर की पीड़िता थी, उसकी मौत हो गई। इसके बाद ढाई साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे राम नरेश ने भी कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed