फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wire was installed to kill the animal, the farmer died due to electrocution

जानवर मारने के लिए लगाया था तार, करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Mon, 19 Sep 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The wire was installed to kill the animal, the farmer died due to electrocution
खुटहन। जोखापुर गांव में फसल को छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए खेत में बिछाए गए विद्युत तार की चपेट में आकर शनिवार की रात में एक किसान की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोक दिया। तार बिछाने वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे। एक घंटे बाद अफसरों ने ग्रामीणों को मनाया। बाद में तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी रहे बुढ़नेपुर गांव निवासी मनोज सिंह सोमवंशी के चचेरे भाई विनोद सिंह (54) शनिवार की रात में शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने खोजना शुरू किया। सारी रात उनकी तलाश की गई लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

सुबह उनको तलाशते हुए परिवार के लोग जब पड़ोसी गांव जोखापुर गए तो वहां खेत के किनारे उनका शव पड़ा था। बदन झुलसा हुआ लग रहा था। घर वाले समझ गए कि खेत में बांस-बल्ली सहारे तारों की बाड़ में करंट उतर रहा था, जिसके संपर्क में आने से उनकी मौत हुई। कुछ ही देर में गांव के दूसरे लोग भी पहुंच गए। लोगों ने किसान के खिलाफ कार्रवाई की मांग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने लगी लेकिन घर वालों ने रोक दिया। उनका कहना था कि खेत में बिजली का तार फैलाने वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। लगभग एक घंटे तक ग्रामीण विरोध करते रहे। आखिरकार पुलिस अधिकारियों ने बसपा नेता से फोन पर बात की। उन्होंने मामले को शांत कराया।
विनोद के पुत्र आलोक की तहरीर पर पुलिस ने रामपाल, अजय पाल और संजय पाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसएचओ खुटहन किशोर कुमार चौबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

------------------------------
इनसेट--
लापरवाही के कारण पहले भी हो चुकी इस तरह की घटनाएं
किसान फसलों की रक्षा के लिए झटका मशीन लगाते हैं। कुछ लोगं खुला तार खेत के चारों तरफ फैला देते हैं। इस तरह की लापरवाही से हादसे होते हैं। एक साल पहले शाहगंज थाना क्षेत्र छताईकला गांव में खेत में फैलाए करंट से एक किशोर की मौत हो गई थी और दूसरा झुलस गया था। विद्युत विभाग सिंगरामऊ के एसडीओ का कहना है कि घटना में विद्युत विभाग की कोई लापरवाही नहीं है। इसके लिए भू-स्वामी जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed