{"_id":"62e6cb925932b90e5f7ba9a1","slug":"the-wife-ran-away-with-the-jewel-called-her-husband-and-said-now-i-will-live-with-my-lover-jaunpur-news-vns6669536114","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: गहने लेकर प्रेमी के साथ भागी पत्नी, पति को फोन कर बोली- अब कभी नहीं लौटूंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: गहने लेकर प्रेमी के साथ भागी पत्नी, पति को फोन कर बोली- अब कभी नहीं लौटूंगी
Mon, 01 Aug 2022 09:43 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 09:43 AM IST
सार
जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की एक महिला एक लाख से अधिक का गहने व नगदी के साथ शनिवार को घर से भाग गई। काफी खोजबीन के बाद रविवार को पति को पता चला की वह अपने प्रेमी के साथ गई है।
विज्ञापन
प्रेमी के साथ भागी पत्नी
- फोटो : सांकेतिक चित्र
विस्तार
जौनपुर जिले के जलालपुर क्षेत्र के एक गांव की एक महिला एक लाख से अधिक का गहने व नगदी के साथ शनिवार को घर से भाग गई। काफी खोजबीन के बाद रविवार को पति को पता चला की वह अपने प्रेमी के साथ गई है।
किसी तरह फोन पर संपर्क किया तो पत्नी ने दो टूट कह दिया कि मैं अब प्रेमी के साथ रहूंगी। कभी नहीं लौटूंगी। जलालपुर क्षेत्र के निवासी एक गांव निवासी युवक प्राइवेट कंपनी में एरिया मैनेजर के पोस्ट पर तैनात है। उसने सात साल पहले शादी वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला से किया था।

पति को पहले से था शक
शादी के कई साल कोई संतान नहीं हुआ था। इसी बीच उसके पत्नी का अपने ननिहाल के एक युवक से मोबाइल पर बातचीत करते पति को शक हुआ। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। आरोप है कि समझाने के बाद वो प्रेमी से बातचीत करती थी।
विज्ञापन
इसी बात को लेकर दो साल पहले मारपीट कर पत्नी को मायके पहुंचा दिया था। करीब चार माह पहले पंचायत के बाद दोनों एक साथ रहने लगे थे। लेकिन, कुछ दिनों बाद ही उसका प्रेमी बाजार में आकर मुलाकात करता था।
इसकी जानकारी पति को हुई तो दोनों के बीच फिर तकरार हो गई और आए दिन पति और पत्नी में झगड़ा होने लगा। इसी बीच शनिवार को पत्नी अपने प्रेमी के साथ मौका पाकर चली गई। पति का आरोप है कि रविवार को किसी तरह जब फोन पर उसे संपर्क किया तो वो बोली अब मैं अपने प्रेमी के साथ ही रहूंगी।