फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The whole preparation, enrollment today

तैयारी पूरी, नामांकन आज से

Thu, 09 Feb 2017 01:47 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 09 Feb 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
The whole preparation, enrollment today
कलेक्ट्रेट मुख्य गेट पर की गई बैरिकेडिंग।
16वीं विधानसभा चुनाव के लिए जिले में 9 फरवरी से नामांकन शुरू होगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में बैरियर लगाया गया है। परिसर से 200 मीटर दूरी पर ही प्रत्याशियों के वाहनों को रोका जाएगा।
विज्ञापन


प्रत्याशी चार लोगों के साथ नामांकन कक्ष में आएंगे। कलेक्ट्रेट परिसर में अलग अलग कोर्ट में नामांकन 11 बजे से तीन बजे तक होगा। प्रत्याशी नामांकन के लिए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से ही प्रवेश करेंगे। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सभी नामांकन कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कलेक्ट्रेट की गैलेरी और बाहर भी कैमरे लगे हैं। ताकि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर  रखी जा सके। उधर, जेल तिराहा, स्टेट बैंक तिराहा, लाइन बाजार तिराहा पर बैरियर लगा कर नाकेबंदी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कलेक्ट्रेट के अंदर भी पांच स्थानाें पर बैरियर लगाए गए हैं ताकि कहीं किसी तरफ से कोई अंदर न आ सकें।  एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने बताया कि चार सीओ, 18 एसओ, 54 दरोगा, 187 सिपाही, डेढ कंपनी पीएसी सुरक्षा  व्यवस्था में लगाए गए हैं।

इसके अलावा डोर फेम, मेटल डिटेक्टर के साथ चेकिंग के लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। 27 पुलिस कर्मियों को सादे में कलेक्ट्रेट के आस पास और अंदर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है। 26 महिला सिपाहियों को भी लगाया गया है।


उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से आस पास की छतों पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। उप निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि पूरी तैयारी कर ली गई है। मिंयापुर पुलिस चौकी के बगल गेट से ही कर्मचारी कलेक्ट्रेट में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed