फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The whole city will soon be in the eyes of 180 cc TV and two drone cameras

180 सीसी टीवी व दो ड्रोन कैमरे की निगाह में जल्द होगा पूरा शहर

Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The whole city will soon be in the eyes of 180 cc TV and two drone cameras
अगर सब कुछ ठीकठाक रहा तो जल्द ही पूरा शहर सीसीटीवी व ड्रोन कैमरे की निगाह में होगा। इसके लिए शहर के करीब 40 प्रमुख व सार्वजनिक स्थानों पर सीसी टीवी कैमरा लगाया जाएगा। नगर पालिका ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। स्थानों का चयन करने के साथ ही सीसी टीवी कैमरा खरीदने आदि का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, जिससे कानून व यातायात सहित सफाई आदि की समुचित व्यवस्था की मानीटरिंग नहीं हो पा रही थी। ऐसे में सभी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब शहर में कानून, यातायात और सफाई सहित अन्य व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहेगी। जिला प्रशासन शहर में व्यवस्थाओं पर निगाह रखने के लिए 40 प्रमुख व सार्वजनिक स्थानों पर 180 सीसी टीवी कैमरा लगाने की तैयारी की है। यह कैमरा शहर के चौराहों व तिराहों सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाना है। कैमरा लगाने की जिम्मेदारी नगर पालिका को सौंपी गई है। नगर पालिका कैमरे को लगाने की तैयारी में जुट गया है, वह स्थानों का चयन कर रहा है। साथ ही कैमरा खरीदने और उसे लगाने आदि की भी तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में खुलेगा कंट्रोल रूम
जौनपुर। शहर में लगने वाले कैमरों को एक स्थान से देखा जा सके, इसके लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम खोला जाएगा, गर पालिका, यातायात व पुलिस विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जो कंट्रोल रूम से कानून, यातायात, सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं की मानीटरिंग करेंगे। जिसकी रिपोर्ट संबंधित जिम्मेदारों को देकर समस्या हल कराने का कार्य करेंगे। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed