फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wedding procession was to come in the evening, the bride eloped with her lover in the morning

Jaunpur News: शाम को आनी थी बरात, भोर में ही दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार

Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
The wedding procession was to come in the evening, the bride eloped with her lover in the morning
पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शाम को बरात आनी थी और भोर में ही दुल्हन (युवती) प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी जब परिवार के लोगों को हुई तो आननफानन में बरात पक्ष से बात करके फरार हुई युवती के मौसेरी बहन से उसी तिथि में शादी करायी गई। शादी संपन्न होने के बाद शनिवार को युवती के पिता ने थाने में तहरीर दी और गांव के ही एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया। कहा कि वह गहने भी लेकर गई है।
विज्ञापन

मामला बृहस्पतिवार का है। एक गांव निवासी युवती की शादी तय थी। बरात की तैयारी चल रही थी। शाम को बरात आनी थी, लेकिन भोर में ही वह फरार हो गई। सुबह होने पर जब घर वालों को पता चला तो हड़कंप मच गया। पहले खोजबीन हुई, जब पता नहीं चला तो बरात पक्ष को फोन करके जानकारी दी गई। हालांकि बरात पक्ष ने भी समझदारी दिखाई और बात आगे बढ़ने से पहले ही दोनों पक्षों से आपसी सहमति से मामले को हल कर लिया। जो युवती भागी थी, उसकी मौसेरी बहन से शादी उसी तिथि में करा दी गई। पुलिस के अनुसार, पता चला है कि युवती का अपने ही गांव के एक युवक से काफी दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन एक ही गांव के व अंतरजातीय होने के कारण दोनों के परिजन शादी करने को तैयार नहीं थे। शादी के दिन ही भोर में दोनों फरार हो गए। युवती अपने साथ शादी के गहने भी लेकर गई। थाना प्रभारी पंवारा राज नारायण चौरसिया ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed