फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The weather took a turn, it rained in the night and day

Jaunpur News: मौसम ने ली करवट, रात व दिन में हुई बूंदाबांदी

Sat, 18 Mar 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, it rained in the night and day
जौनपुर। जिले में गर्मी की शुरुआत को लेकर एक तरफ जहां लोग पूरी तरह से आश्वस्त थे वहीं शुक्रवार की रात में मौसम ने करवट बदल लिया। जिलेभर में जगह-जगह दिन व रात्रि में बूंदाबादी हुई। इसको लेकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। बारिश से गेहूं, अरहर, सरसों की फसलों पर खतरा मंडराया हुआ है।
विज्ञापन

केराकत: किसानों की महीनों की मेहनत के बाद भी माथे पर बदलते मौसम के कारण चिंता की लकीरें खिंच गई है, किसान सरसों, चना, गेहूं, अरहर, आम को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि अगर ओलावृष्टि हुई तो सारा खर्च व मेहनत पानी में मिल जाएगा। सालभर खाने के लाले पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

बदलते मौसम में कुशैला गांव निवासी उन्नतशील किसान व बागवानी, बीज आदि के विक्रेता लालचंद मौर्या ने बताया कि मौसम बिगड़ रहा है अगर बारिश हो गई तो अगैती गेहूं के फसल में उकठा रोग लगना तय है। उकठा रोग लगने से बालियों में दाना कमजोर हो जाएगा। भूसा भी खराब निकलेगा व पीला पड़ जाएगा। बारिश के बाद अगर हवा चली तो गेहूं की फसल गिर जाएगी, जिससे गेहूं की बालियां सड़ने व दाना कमजोर होने की प्रबल आशंका है। ऐसे में अगर उकठा रोग लग जाता है तो उसके लिए दो ग्राम प्रति लीटर पानी में करबेंडजेम नामक दवा मिलाकर छिड़काव करने से बचाव हो जाएगा। अरहर में इस समय फलीछेद नामक बीमारी तेजी से फैल रही है इसके लिए 10 ग्राम प्रति लीटर पानी में इमेकटिन बेनज्योट मिलाकर फलियों पर छिड़काव करने से इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed