फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The weather took a turn, clouds appeared in the sky and the cold increased.

Jaunpur News: मौसम ने ली करवट, आसमान में बादल आए तो बढ़ी ठंड

Fri, 20 Feb 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, clouds appeared in the sky and the cold increased.
बादलों को छिपे सूर्य। संवाद - फोटो : सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोतः संवाद
-सुबह से ही बादलों की आवाजाही से मौसम ने कराया ठंड का एहसास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। कई दिनों से लगातार तेज धूप, हवा न चलने से लोग गर्मी का महसूस करने लगे थे। बृहस्पतिवार की सुबह ही अचानक आसमान में पहुंचे बादलों ने एक बार फिर से ठंड का एहसास करा दिया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। गर्म कपड़े उतार चुके कुछ लोगों ने फिर से निकाल लिया।
शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादलों के चलते तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिल्ली में हुई बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए हैं, लोगों को उमस से राहत मिली है। मंगलवार से बृहस्पतिवार तक तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी के दस्तक का एहसास होने लगा था। लोग गर्म कपड़े रख चुके थे। शुक्रवार को आसमान में अचानक पहुंचे बादलों ने एक बार लोगों को राहत दिलाई।
विज्ञापन

कोट
इस मौसम में बूंदा बांदी या हल्की बारिश होती है फसलों को फायदा होगा। प्रदेश के कई जिलें में हल्की बारिश होने के साथ ही बूंदा बांदी होने से बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुरेश कनौजिया, कृषि वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed