फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The weather remained bad for the fifth day, lightning fell with drizzle, women scorched

पांचवें दिन भी खराब रहा मौसम, बूंदाबांदी के साथ गिरी बिजली, महिला झुलसी

Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The weather remained bad for the fifth day, lightning fell with drizzle, women scorched
जौनपुर। लगातार पांचवें दिन जिले में मौसम खराब रहा। शुक्रवार की सुबह बूंदाबांदी के बाद धूप निकली। लेकिन दोपहर बाद फिर से बादल छा गए। इस दौरान सुजागंज इलाके में बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई। इसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को बारिश थमने के बाद उम्मीद जगी कि अब आसमान साफ हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रात में बारिश हुई। इसके बाद, रविवार के तड़के बूंदाबांदी हुई। हालांकि सुबह करीब 10 बजे के बाद धूप निकल आई। ऐसे में लोगों को लगा कि अब मौसम साफ हो जाएगा। लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल फिर से अपना डेरा जमा लिए। पांच दिन से लगातार हो रही बूंदाबांदी के कारण सड़कें और गलियां कीचड़ से लथपथ हो गईं। इससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार बाजार निवासी विजय कुमार जायसवाल की पत्नी रेनू जायसवाल (40) घर में भोजन बना रही थी। तभी अचानक छत को पार करते हुए बिजली गिरी, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। परिजन उनका इलाज एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे हैं। इस घटना से घर का विद्युत वायरिंग सहित विद्युत उपकरण नष्ट हो गए हैं। इसी क्रम में पड़ोस में रहने वाले विजय कुमार प्रजापति तथा जनार्दन प्रसाद दुबे का भी वायरिंग सहित विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। रविवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम दिशा की ओर देखा गया। बारिश से रबी फसलों को काफी फायदा हुआ है। गेहूं की बोआई कर किसान पहली सिंचाई की तैयारी कर रहे थे। बारिश होने से जहां एक सिंचाई बच जाएगी। वहीं भूगर्भ जल का दोहन भी कम होगा, लेकिन तापमान के उतार-चढ़ाव, कई दिनों से बदली के कारण आलू, सब्जियों और तिलहनी फसलों में रोग लगने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, जनपद में संचालित 536 ईंट भट्ठों के मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जहां इस साल ईंट की पथाई हो रही है। अनुमान लगाया जा रहा है बारिश के कारण 25-30 करोड़ रुपये की ईंट नष्ट हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed