फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The weather looked like evening in the afternoon, the temperature dropped by one degree after 50 minutes of rain

Jaunpur News: दोपहर को दिखा शाम जैसा मौसम, 50 मिनट की बारिश के बाद एक डिग्री गिरा तापमान

Mon, 05 May 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The weather looked like evening in the afternoon, the temperature dropped by one degree after 50 minutes of rain
जौनपुर। जिले में रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। पहले तेज हवा और फिर तेज बारिश हुई। दोपहर में ही शाम जैसा मौसम दिखा। करीब 50 मिनट की बारिश के बाद करीब एक घंटे तक बदरी छाई रही और ठंडी हवा चलती रही। इससे गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। इसके बाद हल्की धूप निकली तो उमस फिर होने लगी। मौसम में हुए बदलाव से तापमान एक डिग्री गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से लगातार गर्मी व उमस से परेशान जिले के लोगों को कुछ राहत मिली है। दोपहर करीब 12 बजे मौसम में आए बदलाव के बाद बारिश शुरू हुई जो करीब 50 मिनट तक होती रही। दोपहर में शाम जैसा मौसम दिखा। बारिश के साथ तेज हवा भी चली, जिससे मौसम सुहावना हो गया है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री व न्यूनतम 25 दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के बाद गर्मी व उमस से परेशान लोगों को कुछ सुकून जरूर दिया, लेकिन कुछ ही देर बाद निकली धूप से फिर उमस जैसी स्थिति बन गई। राज्य मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया है कि तीन दिन तक बदली व बारिश की संभावना बनी रहेगी। तापमान में गिरावट आएगी। इससे गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed