फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The water level of Gomti river has started decreasing, the problems of three localities are not decreasing

घटने लगा है गोमती नदी का जल स्तर,कम नहीं हो रही तीन मोहल्लों की परेशानी

Wed, 29 Sep 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
The water level of Gomti river has started decreasing, the problems of three localities are not decreasing
जौनपुर। गोमती और सई नदी का जलस्तर कम होने लगा है लेकिन अभी गोमती के तटवर्ती तीन मुहल्लों के लोगों की दुश्वारियां बरकरार हैं। जलभराव के चलते घर छोड़ने वाले 25 परिवारों के सदस्य घरों को लौट आए हैं लेकिन उन्हें अब संक्रामक बीमारियों का डर सता रहा है। उन्हें विषैले जंतुओं का भी डर बना हुआ है। गोमती और सई नदी के उफनाने से खेत खलिहान भर गए हैं। कई इलाकों में तो घुटने भर पानी लगा हुआ है। हालांकि सई और गोमती नदी जलस्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन, शहर के अंदर ही तीन मोहल्ले के लोगों की परेशानियां 20 दिन बाद भी कम नहीं हुई हैं। गोमती नदी के तटवर्ती इन तीनों मोहल्लों में गोमती नदी का पानी घुस गया है। गोमती नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर में अब कमी आई है। करीब एक फीट जल स्तर इधर तीन-चार दिनों में घट गया है लेकिन, लोगों की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। हनुमान घाट, गोपीघाट, विर्सजन, गूलर घाट, अली घाट डूब चुके हैं। हनुमान घाट स्थित शिव मंदिर में भी पानी घुस गया है। गोमतेश्वर नाथ महादेव मंदिर और दर्शनार्थियों के लिए लगा टीनशेड का तो पानी में पता ही नहीं लग पा रहा है कि यहां कुछ है भी या नहीं। यही हाल नमामि गंगे परियोजनाओं के तहत 8.05 करोड़ की लागत से हो रहे हनुमान घाट विकसित किया गया है। शेखपुर, चकप्यार अली और बलुआ घाट में भी पानी घुस गया है। इन तीनों मोहल्लों में करीब 25 परिवार ऐसे भी हैं, जो परेशान हैं। गोमती नदी का लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण इनमें से कइयों ने अपना घर छोड़ दिया था लेकिन, गरीबी के कारण अब वे वापस आ रहे हैं। मौजूदा स्थिति देखने के बाद वह संक्रामक बीमारियों और जलीय जंतुओं को लेकर डरे हुए हैं। हालांकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने का कहना है कि लेखपाल लगातार प्रभावित क्षेत्रों में नजर रखे हुए हैं। प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। एंटी लार्वा और फागिंग कराई जा रही है। साथ ही पानी में मोबिल डाला गया है। बावजूद इसके यदि किसी भी को दिक्कत होती है तो वह सीधे मेरे मोबाइल नंबर 9454417108 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed