फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The water level of Gomti and Sai rose by 8 feet in 24 hours

गोमती और सई का जलस्तर 24 घंटे में 8 फीट बढ़ा

Sat, 18 Sep 2021 09:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
The water level of Gomti and Sai rose by 8 feet in 24 hours
गोमती और सई का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटे में नदियों का जलस्तर 8 फीट बढ़ गया है, जिसके चलते गोमतेश्वर नाथ महादेव मंदिर और घाट डूब गए हैं। मछुआरों ने नदी में बहाव अत्यधिक तेज होने के कारण अपनी नाव का संचालन बंद कर दिया है।
विज्ञापन

शहर से गुजरी गोमती नदी का जलस्तर पिछले तीन दिनों से तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन पहले जलस्तर 10 फीट था। जिसके चलते नमामि गंगे के तहत हनुमान घाट पर चल रहा डेवलपमेंट का काम बंद कर दिया गया है। हालांकि नाव संचालन और लोगों द्वारा स्नान जारी था। लेकिन, शनिवार की सुबह तक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। नदी के तेज बहाव के कारण लोगों ने स्नान करना बंद कर दिया। दोपहर बाद मछुआरों ने भी अपनी नाव किनारे खड़ी कर दी। शाम पांच बजे तक नदी ने18 फीट का निशान छू लिया था। इस दौरान गोमतेश्वर नाथ मंदिर पूरी तरह से डूब गया। हनुमान घाट, गोपी घाट, विसर्जन घाट, गूलर घाट गोमती डूब गए। पटहटियां स्थित राम घाट और सूरज घाट पर भी पानी सीढ़ियों के ऊपर आ गया। वहीं, केराकत और डोभी के निचले इलाकों में भी पानी का बहाव बढ़ रहा था। दूसरी ओर सिकरारा स्थित सई नदी का भी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यहां बरगुदर नदी पर बने पुराने पुल को नदी छूने के करीब पहुंच गई है। माना जा रहा है कि इसी गति से नदी का जल स्तर बढ़ता रहा तो एक-दो दिनों में कई इलाकों में परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed