फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The wait is over, Corona's first attack will be at nine in the morning

खत्म हुआ इंतजार, सुबह नौ बजे होगा कोरोना का पहला वार

Fri, 15 Jan 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
The wait is over, Corona's first attack will be at nine in the morning
केराकत सीएचसी पर वैक्सीनेशन के लिए गेट से अंदर तक जगह-जगह दिशासूचक बोर्ड लगाया गया है, ताकि किसी क? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। इंतजार की घड़ियां अब खत्म हुई। वैश्विक महामारी कोरोना को मात देने के लिए पिछले दस महीने से जिस टीके का इंतजार था, वह आज से लगना शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री की ओर से टीका लांच करते ही जिले के चार केंद्रों पर वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी। पहले दिन चार सौ स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इसके लिए तैयारियों को शुक्रवार की शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। वैक्सीन को पहले ही संबंधित स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया जा चुका है। टीका लगवाने वालों को सुबह नौ बजे से केंद्र पर बुलाया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में सरकारी व निजी सेवा वाले 13009 डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है। कुल 21 केंद्रों पर टीकाकरण होगा, लेकिन पहले दिन सिर्फ चार केंद्रों पर ही इसकी शुरुआत की जाएगी। इसमें जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, केराकत और रामनगर सीएचसी शामिल हैं। प्रत्येक केंद्र पर सौ-सौ लोगों को टीका लगेगा। सब कुछ ठीक रहने के बाद 18 जनवरी से अन्य चिह्नित 17 केंद्रों पर भी टीकाकरण शुरू हो जाएगा। चारों केंद्रों 110 डोज वैक्सीन भेजी गई है, जिसे वहां बने कोल्ड चेन रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। प्रत्येक टीकाकरण केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। चार-चार नोडल अधिकारी भी बनाए गए हैं। जिन्हें टीका लगाया जाना है, उनकी सूची सभी केंद्रों को उपलब्ध करा दी गई है। सीएमओ डॉ. राकेश सिंह ने सभी केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। वहां के प्रभारियों को जरूरी निर्देश दिए।
विज्ञापन

----
टीकाकरण की प्रक्रिया:
* नाम का मिलान: केंद्र पर पहुंचने के बाद सबसे पहले सुरक्षाकर्मी अपने पास मौजूद सूची से नाम का मिलान करेंगे। थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। हाथ सैनिटाइज कराया जाएगा। इसके बाद वेटिंग रूम में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

* स्पष्ट होगी पहचान: वेटिंग रूम में पहुंचने के बाद वहां मौजूद आशा, एएनएम व अन्य कर्मचारी संबंधित व्यक्ति की पहचान को स्पष्ट करेंगे। नाम-पता के अलावा मोबाइल पर पहुंचने वाली ओटीपी ली जाएगी। इसे कम्प्यूटर में दर्ज कर उपस्थिति लगाई जाएगी।
* वैक्सीनेशन: वेटिंग रूम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद टीकाकरण के लिए दूसरे कक्ष में भेजा जाएगा। वहां प्रशिक्षित कर्मचारी वैक्सीन की डोज देंगे। इस दौरान टीके के बारे में भी बताया जाएगा।
* आधे घंटे तक निगरानी: वैक्सीनेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधे घंटे तक व्यक्ति को आर्ब्जवेशन रूम में रखा जाएगा। वहां डॉक्टर व अन्य विशेषज्ञ टीका लगवाने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव पर नजर रखेंगे। टीका लगने के बाद खुजली, बुखार जैसी सामान्य बदलाव की संभावना है। अगर ऐसा है तो माना जाएगा कि टीका असर कर रहा है। किन्हीं कारणों से किसी व्यक्ति को ज्यादा दिक्कत हुई तो यहां प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी की गई है।
---
कोवैक्सीन नहीं कोवाशील्ड का लगेगा टीका
कोरोना से बचाव के लिए दो तरह के टीके तैयार हुए हैं। इसमें एक कोवैक्सीन है तो दूसरा कोवाशील्ड। दोनों प्रकार के टीके को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया है। जिले में जो वैक्सीन पहुंची है, वह कोवाशील्ड है। इसकी 0.5 एमएल डोज प्रत्येक व्यक्ति को लगाई जाएगी। जिसे पहला डोज जिस वैक्सीन का दिया जाएगा, दूसरा डोज भी उसी का होगा।
---
कोल्डचेन कक्ष में आने-जाने का भी दर्ज होगा ब्योरा
जिन चारों केंद्रों पर टीका लगाया जाना है, वहां वैक्सीन पहले ही पहुंचा दी गई है। उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। सुरक्षाकर्मी की तैनाती है तो अंदर सीसी टीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। टीकाकरण की प्रक्रिया के दौरान भी इस कमरे में कोई भी व्यक्ति या कर्मचारी प्रवेश नहीं कर पाएगा। प्रत्येक केंद्र पर इसके लिए चार से पांच लोग अधिकृत किए गए हैं। यही लोग अंदर जाएंगे और वैक्सीन लेकर बाहर आएंगे। इन्हें अंदर प्रवेश करते समय गेट उपलब्ध रजिस्टर पर समय अंकित करना होगा। इसी तरह बाहर आने भी वह रजिस्टर पर समय दर्ज करेंगे। किसी को भी ज्यादा देर तक अकेले अंदर रहने की इजाजत नहीं है।
---
सोमवार और शुक्रवार को ही लगेगा टीका
टीकाकरण की प्रक्रिया रोज नहीं होगी। सप्ताह में दो दिन इसके लिए तय किए गए हैं। सोमवार और शुक्रवार को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद फिर आने वाले सोमवार को टीकाकरण किया जाएगा। तीन दिनों की प्रक्रिया के बाद भी अगर कोई बच जाएगा तो उसका टीकाकरण शुक्रवार को होगा। इन्हीं लोगों को 28 दिन बाद फिर से टीके की दूसरी डोज दी जाएगी।
---
टीकाकरण से पहले समझाई बारीकी
शनिवार को होने वाले टीकाकरण से पहले ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों को इसकी बारीकियां बताई गई। केंद्रों पर एएनएम, आशा और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को बुलाकर पूरी प्रक्रिया को फिर से समझाया गया। पूरी सजगता और सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। उन्हें हिदायत दी गई कि कहीं भी कोई कमी न छोड़ें। यह बेहद संवेदनशील मामला है। लिहाजा कोई असमंजस हो तो पहले वरिष्ठ अधिकारियों से पूछ लें। स्वयं से कोई भी निर्णय न करें।

---
सीएमओ ने कहा: हम पूरी तरह तैयार
टीकाकरण की पूर्व संध्या पर सीएमओ डॉ. राकेश सिंह मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने दावा किया कि सारी तैयारी मुकम्मल हो चुकी है। सुबह नौ बजे से टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। जिनकी ड्यूटी लगाई गई, उन्हें एक घंटा पहले की केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया है। मॉनिटरिंग के लिए छह टीमों को लगाया गया है। जिलाधिकारी के साथ वह स्वयं भी अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लेंगे। बताया कि प्रत्येक केंद्र पर सौ लोगों को टीका लगाया जाना है। इसमें सरकारी व निजी डॉक्टर, कर्मचारी शामिल हैं। इसके आधार पर दस प्रतिशत अतिरिक्त डोज भेजी गई है। पहले दिन चार केंद्रों पर शुरुआत कराई जा रही है। इसके बाद 18 जनवरी के लिए रुपरेखा तैयार कर आगे टीकाकरण किया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, आईएमाए अध्यक्ष डॉ. एनके सिंह, सचिव डॉ. एए जाफरी भी मौजूद रहे।

रामनगर सीएचसी पर वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लेते सीएमओ डॉ. राकेश कुमार।

रामनगर सीएचसी पर वैक्सीनेशन की तैयारियों का जायजा लेते सीएमओ डॉ. राकेश कुमार।- फोटो : JAUNPUR

जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए वेटिंग रुम में लगाई गई कुर्सियां।

जिला अस्पताल में वैक्सीनेशन के लिए वेटिंग रुम में लगाई गई कुर्सियां।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed