{"_id":"58003482ea77e41bccb9c15576c8f5d3","slug":"the-villagers-have-stopped-performing-road-works-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रोक किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य रोक किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को निर्माण कार्य रोककर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सड़क को मानक के अनुसार बनाने की मांग की।
ऐसा न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। नाराज ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही स्टेशन अधीक्षक को पत्रक सौंपा।
रेलवे विभाग की ओर से श्रीकृष्णनगर रेलवे स्टेशन को जाने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इसके विरोध में ग्रामीणों ने शनिवार को काम रोकवा
विज्ञापन
दिया। गुस्साए ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद स्टेशन अधीक्षक एआर गिरी को पत्रक सौंपा। इसमें एक सप्ताह के अंदर मार्ग की जांच कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने और मार्ग में मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग करने
की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में प्रीतम सिंह यादव, डा. आलोक दूबे, जिला पंचायत सदस्य जया दूबे, इंद्रमणि दूबे, शशिकांत पांडेय, रोशन तिवारी आदि उपस्थित रहे।