{"_id":"5797cf0a4f1c1b327d21edd2","slug":"the-victim-died-of-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से पीड़ित छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से पीड़ित छात्रा की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 27 Jul 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केराकत कोतवाली के मुर्तजाबाद गांव निवासी डेंगू से पीड़ित इंटर की छात्रा की सोमवार को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मुर्तजाबाद निवासी कमला सरोज की नतिनी काजल ननिहाल में रहकर कर पढ़ाई कर रही थी। वह 11वीं की छात्रा थी।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले काजल की तबियत खराब हुई तो घर वाले उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। यहां इलाज से कोई लाभ नहीं हुआ तो डाक्टर ने वाराणसी रेफर कर दिया। उसे वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तबीयत निरंतर बिगड़ती गई।
विज्ञापन
घर वालों के मुताबिक 11 यूनिट ब्लड चढ़ाया गया फिर भी कोई सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को डाक्टरों ने चार यूनिट और ब्लड का इंतजाम करने को कहा था। परिवार के लोग इंतजाम में ही लगे थे तभी उसने दम तोड़ दिया। हेरिटेज के चिकित्सकों ने बताया कि काजल डेंगू से पीड़ित थी।
विज्ञापन