फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The university has marked the wrong paper name on the admit card.

विवि ने प्रवेश पत्र पर अंकित कर दिया गलत पेपर का नाम .

Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
The university has marked the wrong paper name on the admit card.
पूर्वांचल विवि की परीक्षा के दौरान खामी उजागर हुई है। बीए और बीएससी के छात्रों को जो प्रवेश पत्र जारी किया गया है, उस पर प्रश्नपत्र का नाम गलत अंकित कर दिया गया है। पूर्ण स्ववित्तपोषित महाविद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष. डॉ. विवेक पांडेय ने विवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य और परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह को मेल और व्हाट्सएप के जरिए सूचना भेज कर इससे अवगत कराया है।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में बीए और बीएससी द्वितीय वर्ष मनोविज्ञान विषय में विश्वविद्यालय से निर्धारित सेलैबस के अनुसार प्रथम प्रश्न पत्र एक्सपेरीमेंटल मेथडोलॉजी स्टैटिक्स एंड मेजरमेंट और द्वितीय प्रश्न पत्र सोशल साइकोलॉजी है। इसी के अनुसार छात्रों को शिक्षण कार्य भी कराया गया है। लेकिन, विश्वविद्यालय से छात्रों को जो प्रवेश पत्र निर्गत किया गया है, उसमें प्रथम प्रश्नपत्र स्टैटिक्स एंड मेजरमेंट के स्थान पर साइकोपैथोलाजी को प्रथम प्रश्नपत्र के रूप में अंकित किया गया है। इस वर्ष वैश्विक महामारी कोविड के कारण केवल प्रथम प्रश्नपत्र की ही परीक्षा होनी है। ऐसी स्थित में छात्रों में प्रथम प्रश्नपत्र को लेकर भ्रम एवं असमंजस की स्थिति बन गई है। डॉ. विवेक पांडेय ने कहा कि यह तो केवल एक विषय का मामला संज्ञान में आया है। संगठन ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मांग की है कि विश्वविद्यालय इसकी तत्काल जांच करवाकर संशोधन कराए और इसकी सूचना महाविद्यालयों के साथ-साथ छात्रों को भी दे ताकि छात्रों के भ्रम और असमंजस को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed