फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The train passing through the broken railing

टूटी पटरी से गुजर गई ट्रेन, बड़ा हादसा टला

Wed, 18 Jan 2017 01:17 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 18 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
The train passing through the broken railing
टूटी पटरी को ठीक करता रेल कर्मचारी।
 इलाहाबाद-जौनपुर रेल प्रखंड पर जरौना और बरसठी स्टेशन के बीच कटवार गांव के पास मंगलवार को सुबह टूटे ट्रैक से इलाहाबाद जाने वाली एजे पैसेन्जर ट्रेन गुजर गई। यह तो संयोग रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गांव के एक युवक की निगाह टूटी पटरी पर पड़ी तो उसने विभाग के अधिकारियों  को सूचना दी। खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे पीडब्ल्यूआई के कर्मियो ने टूटे ट्रैक पर ज्वाइन्टर लगाकर उसकी मरम्मत की। इस दौरान अन्य ट्रेनों को कॉशन के सहारे गुजारा गया।
विज्ञापन


बरसठी-कटवार स्टेशन के पास कटवार गांव के पास रेलवे पटरी टूट गई थी। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। मंगलवार को सुबह एजे पैजेन्जर ट्रेन गुजर गई। ट्रेन के बाद गांव के विनोद यादव उधर से गुजर रहे थे तो उनकी निगाह टूटी रेलवे पटरी पर पड़ गई। देखा तो ट्रैक टूटा था। उसने तत्काल इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल रूम को दी।
विज्ञापन


जानकारी होने पर कंट्रोल रूम ने जंघई स्थित आरपीएफ , जीआरपी व पीडब्लुआई को सूचना दी। सुरक्षा के मद्देनजर आरपीएफ  सहायक अरविन्द सिंह, जीआरपी के स्वामी प्रसाद तुरन्त मौके पर पहुंच गए। पीडब्लुआई के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच कर टूटे ट्रैक को दुरुस्त करने में जुट गए। ज्वाइन्टर लगाकर रायबरेली-जौनपुर इण्टरसिटी एक्सप्रेस को कॉशन के सहारे गुजारा गया। बाद में इलाहाबाद जौनपुर एजे पैसेन्जर, गोदान एक्सप्रेस आदि ट्रेनो को भी कॉशन के जरिए पास कराया गया। पटरी टूटी होने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भ्‍ाी भीड़ लगी रही। आरपीएफ  सहायक प्रभारी अरविन्द सिंह ने बताया की सुरक्षा की मद्देनजर आरपीएफ  व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए  थे। ठंड के कारण ट्रैक टूटा था। ट्रेने कॉशन के सहारे चलाई जा रही है। ट्रैक की मरम्मत कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed