फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The three-hour jam hostile

तीन घंटे जाम से जूझे

Thu, 25 Feb 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
The three-hour jam hostile
शहर बुधवार को तीन घंटे तक जाम से जूझता रहा। जाम खत्म कराने में पुलिस को पसीने छूट गए। कोतवाली के घग्घा चौराहे के निकट पुरानी बाजार रोड पर सुबह नाली में ट्रक फंस जाने से यह स्थिति पैदा हुई।
विज्ञापन


क्रेन मंगा कर मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रक हटवाया, तब जाकर जाम समाप्त हुआ। उधर, जहां ट्रक फंसा था वहां मौजूद मस्जिद की दीवार क्षतिग्रस्त होने से बच गई।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह शाहगंज की ओर से आ रहा सीमेंट लदा ट्रक नवाब यूसुफ रोड से जैसे ही मल्हनी रोड पर मुड़ा तभी ट्रक के दाहिनी तरफ का दोनों पहिया नाली में चला गया और ट्रक दीवार के सहारे तिरछा होकर खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क संकरी होने के कारण उधर से वाहनों का आवागमन बंद हो गया। किसी तरह दुपहिया वाहन उधर से गुजर पा रहे थे।

लेकिन उनकी आपाधापी में जाम और बढ़ गया और देखते ही देखते पुरानी बाजार तक जाम लग गया। कई वाहन चौराहे पर फंस गए जिससे शाहगंज पड़ाव, कोतवाली, चहारसू और सब्जी मंडी तक भीषण जाम लग गया।

सुबह आठ बजे से 11 बजे तक शहर के उत्तरी इलाके की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। बाइक सवार लोग गली कूचों में घुसे तो वहां भी जाम की स्थिति बन गई। जाम छुड़ाने में पुलिस को पसीना आ गया।


पुलिस ने क्रेन तो बुला ली लेकिन उसे ट्रक तक ले जाना मुश्किलों भरा रहा। मशक्कतों के बाद क्रेन ट्रक तक पहुंचा।  ट्रक से आधा माल खाली किया गया तब जाकर क्रेन ने ट्रक को नाली से बाहर निकला।

तब जाकर करीब 11 बजे जाम खुलवाने में पुलिस को कामयाबी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed