जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित आर्यभट्ट सभागार में विज्ञान संकाय के बायोटेक्नोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी एवं एनवायर्नमेंटल साइंस विभाग की ओर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में दूसरे दिन पोस्टर एवं मॉडल प्रस्तुत किया गया। सीवी रमन इफेक्ट के नाम पर विज्ञान दिवस मनाया जाता है। विशिष्ट अतिथि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू झारखंड के पूर्व कुलपति प्रोफेसर राम लखन सिंह ने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के विकसित भारत के लिए युवाओं को वैज्ञानिक सोच नवाचार शोध और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे आना होगा। राष्ट्र का प्रत्येक क्षेत्र यथा कृषि, स्वास्थय, अवसंरचना, अंतरिक्ष में समावेशी विकास हो सके। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा की हम अमृत कल के समय में जी रहे हैं। नित्य नए नवाचारों से हम अपने भारत को मजबूत कर रहे हैं। सरकार के स्टार्टअप, इनक्यूबेटर, शोध और अनुसंधान में प्रोत्साहन दिया जा रहा है। जहां 7.13 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला है। विज्ञान के संकायाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर राजेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। पोस्टर प्रस्तुतीकरण के निर्णायक में प्रो. संतोष कुमार, प्रो. सौरभ पाल एवं डॉ. राम नरेश यादव रहे। मॉडल एग्जीबिशन के निर्णायक मंडल में प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. राजकुमार, प्रो. मिथिलेश सिंह, प्रो. प्रमोद रहे।