{"_id":"6717f93517747882430c8154","slug":"the-thieves-who-came-to-steal-the-goats-took-away-the-old-man-only-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-123925-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बकरियां चुराने आए चोर वृद्ध को ही ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बकरियां चुराने आए चोर वृद्ध को ही ले गए
विज्ञापन
क्षेत्र के जमैथा गांव में सोमवार की देर रात चोर बकरियां चुराने पहुंचे। उसी समय पाही पर सो रहे वृद्ध की आंख खुल गई तो चोर उन्हें ही उठा ले गए। बाद में पिटाई कर उन्हें नईगंज में ले जाकर छोड़ दिया।
गांव निवासी दशमू पाल रात को घर से 100 मीटर दूर स्थित अपनी पाही पर सो रहे थे। वहां पर 12 से ज्यादा बकरियां हैं। रात को डेढ़ बजे चार पहिया वाहन से तीन चार की संख्या में चोर आए। जब चोर बकरियों को खोलने के लिए मड़हे में घुसने लगे तब वहां मौजूद मालिक दशमू पाल की नींद खुल गई और उन्होंने आवाज लगाई। आवाज को सुनकर चोर घबरा गए। उन्होंने वृद्ध को जबरदस्ती वाहन में बैठा लिया। रास्ते में गाली-गलौज देते हुए उनकी पिटाई करते रहे। बाद में वृद्ध को नईगंज में ले जाकर छोड़ दिया। किसी प्रकार वह घर वापस पहुंचे और घटना के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। गांव वालों ने बताया कि20 दिन पहले इसी गांव के ननकू सिंह को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह फोर्स के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।