फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The theft of 24 lakhs from two houses and a shop.

जुलूस की सूचना पर पुलिस छावनी में बदला भाऊपुर गांव

Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
The theft of 24 lakhs from two houses and a shop.
रामनगर । एनआरसी और सीएए के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन करने की सूचना पर रविवार को सुबह नेवढिय़ा थाना क्षेत्र का भाऊपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। हालांकि गांव में एक व्यक्ति की मौत होने के कारण ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।
विज्ञापन

नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के भाऊपुर गांव में रविवार को नागरिकता संशोधन बिल पर जुलूस निकालने की सूचना पर एसडीएम मडिय़ाहूं कौशलेश मिश्रा, सीओ अवधेश कुमार शुक्ल भाऊपुर गांव पहुंच कर मुस्लिम समुदाय के लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिर भी कुछ लोग जुलूस निकालने पर अड़े रहे। गांव के लोगों के अडिय़ल रवैये को देखकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। मौके पर एक सेक्शन पीएससी, बज्र वाहन और रामपुर, मडिय़ाहूं, सुरेरी, बरसठी थानों की फोर्स बुला ली गई। भाऊपुर गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। तभी गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई जिससे विरोध प्रदर्शन को टाल दिया गया। फिर भी पुलिस शाम तक गांव में चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed