फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The temple of Shiva resounded with Jai Girijapati Deen Dayala...

Jaunpur News: जय गिरिजा पति दीन दयाला...से गूंजे शिवालय

Tue, 22 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The temple of Shiva resounded with Jai Girijapati Deen Dayala...
जौनपुर। सावन के दूसरे सोमवार को जिले के प्रमुख शिवालयों में अनुमान से ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में प्रशासन व पुलिस की तरफ से चौक-चौबंद व्यवस्था रही। शिव चालीसा की चौपाई जय गिरिजा पति दीन दयाला...सदा करत संतन प्रतिपाला...से शिवालय गूंजते रहे। बोल बम व हर-हर महादेव की गूंज माहौल भक्तिमय रहा। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए समय से पहले 3 बजे रात में ही पट खोल दिया गया है। जलालपुर : ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर में भोर में 3 बजे आरती के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही कांवड़ियां और श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह मेले में चक्रमण करते रहे। स्वास्थ्य विभाग के स्टाॅल पर कांवड़ियों के पैर में छाला व थकान का इलाज किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि आमतौर पर मंदिर का कपाट भोर में चार बजे खुलता है लेकिन कांवड़ियां की भीड़ को देखते हुए 3 बजे ही आरती के बाद कपाट खोल दिए गए। इस दौरान 25 हजार लोगों ने दर्शन किए। संचालन रामचंद्र सिंह व अनुराग सेठ ने किया। क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर पर पंकज सिंह द्वारा कांवड़ियों व श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मछलीशहर : दियावां महादेव मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयघोष से भोर में 4 बजे से ही गूंज उठा। दियावां महादेव मंदिर के पुजारी चंद्रमा प्रसाद मिश्र ने बताया कि मंदिर में सोमवार को करीब 15 हजार लोगों ने दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा नगर के मेंहरवा महादेव के पुजारी शैलेश मोदनवाल ने बताया कि मंदिर में करीब 1000 लोगों ने शिवार्चन किया। जमालपुर में शोभनाथ महादेव के पुजारी मार्तंड महाराज ने बताया कि मंदिर में करीब 2000 लोगों ने जलाभिषेक किया। पौहा में पारसनाथ महादेव के पुजारी रमाशंकर तिवारी भुलाई ने मंदिर में 1000 लोगों द्वारा जलाभिषेक और पूजन करने की जानकारी दी। बरईपार : सुजानगंज बाजार स्थित गौरीशंकर धाम(छोटी काशी) पर सावन के दूसरे सोमवार को विशाल भीड़ उमड़ पड़ी। सचिव सुधीर तिवारी ने बताया कि मंदिर में करीब 65 हजार श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किए। सीओ बदलापुर विवेक कुमार सिंह ने बताया कि तीन सेक्शन पीएसी, 15 दारोगा, दो महिला दरोगा, 70 सिपाही व चार थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी डॉ.दिनेशचंद्र ने गौरीशंकर धाम पहुंचकर कांवड़ियों में फल वितरित किया। उधर बरईपार बाजार स्थित चक घसीटा नाथ मंदिर पर करीब 10 हजार कांवड़ियों व स्थानीय लोगों ने दर्शन किया। पुजारी महेश गिरी ने बताया कि हर आदमी आसानी से दर्शन करके जा रहा है किसी को कोई दिक्कत नहीं है। बदलापुर : क्षेत्र के प्राचीन गौरीशंकर धाम चंदापुर, चौरेश्वरनाथ धाम छंगापुर, भगवान दूधनाथ धाम दुगौली खुर्द, कवंचलनाथ मंदिर दाउदपुर सहित सभी शिव मंदिरों में सुबह से बेलपत्र, पुष्प, दूध, अक्षत, धूप, नैवेद्य आदि से जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई। बक्शा : शंभूगंज उतरीजपुर गांव में स्थित ऐतिहासिक साईंनाथ(सारनाथ) महादेव मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। तीन बजे भोर से शुरू हुआ दर्शन-पूजन दिनभर चलता रहा। सिंगरामऊ : स्थानीय प्राचीन गौरी शंकर मंदिर पर जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर को फूलमाला व गुब्बारों से सजाया गया था। सुबह 5 बजे से ही दर्शनार्थियों की भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन


सुरक्षित कांवड़ यात्रा के लिए बाइक सवारों को दिया हेलमेट-जफराबाद। हौज टोल पर कांवड़ियों को हेलमेट वितरण का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों को यातायात नियमों को बताते हुए सड़क सुरक्षा के उपाय बताए। यातायात विभाग ने 100 दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए। यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि जिला प्रशासन व एसपी का निर्देश है कि जिले में कांवड़ यात्रियों को सकुशल कांवड़ यात्रा सम्पन्न हो और हेलमेट इस उद्देश्य से वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बांटे फल, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा-शाहगंज। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव व तहसीलदार आशीष कुमार सिंह ने पहुंचकर यात्रियों से मुलाकात की व उन्हें फल वितरित किया।इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक बीके यादव, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दिवाकर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह, कानूनगो संजय राय, लेखपाल विकास सिंह, विवेक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांवड़ियों का जत्था बैजनाथ धाम रवाना :--जौनपुर। जिले में सोमवार को जगह-जगह कांवड़ियों का जत्था बैजनाथ धाम रवाना हुआ। सुइथाकलां : सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार से सोमवार को कांवड़ियों का जत्था झारखंड प्रांत के देवघर स्थित बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। इस मौके पर राजेश अग्रहरि, लालता अग्रहरि, शुभम अग्रहरि, विष्णु अग्रहरि, जितेंद्र, शनि आदि रहे। मछलीशहर : नगर के सादीगंज मोहल्ले से कांवड़ियों का जत्था अंकित जायसवाल के नेतृत्व में बाबा बैजनाथ धाम रवाना हुआ। जत्थे में कुल 12 श्रद्धालु शामिल हैं। इस मौके पर नितेश जायसवाल, सन्नी भोज्यवाल, सोनू मोदनवाल, मुकेश पटवा, दिलीप जायसवाल, रवि सोनी, संदीप चौरसिया, सुनील चौरसिया समेत 12 लोग बाबा बैजनाथ रवाना।

सुइथाकला। क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार से सोमवार को कांवरियों का जत्था झारखंड स्थित देवघर स्थित बैजनाथ धाम के लिए रवाना हुआ।जत्थे का नेतृत्व कर रहे अमित अग्रहरि ने बताया कि मंगलवार को बिहार के सुल्तानगंज में गंगाजी से जल भरकर पैदल देवघर के लिए रवाना होंगे। आगे की यात्रा दो दिनों में पूरी करके शुक्रवार को बाबा बैजनाथ धाम में जलाभिषेक करेंगे। इसके पश्चात वहीं से चालीस किमी और आगे वासुकीनाथ तथा वापसी में वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। जत्थे में राजेश अग्रहरि, लालता अग्रहरि, शुभम अग्रहरि, विष्णु अग्रहरि, जितेंद्र, शनि, विकास, उर्मिला गुप्ता, अम्बालिका देवी,साक्षी अग्रहरि, मुन्नी देवी, मनीषा देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed