{"_id":"60c4e0878ebc3ec5ac025e4e","slug":"the-team-waited-all-day-only-ten-got-the-vaccine-jaunpur-news-vns5944621160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर इंतजार करती टीम, सिर्फ दस ने लगवाया टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर इंतजार करती टीम, सिर्फ दस ने लगवाया टीका
विज्ञापन
टीकाकरण के प्रति लगातार जागरुकता लाने के बावजूद ग्रामीण भ्रांतियों से बाहर नहीं निकल पा रहे। शनिवार को ऐसा ही हाल महराजगंज के शेखपुर खुटहनी गांव में दिखा। यहां टीकाकरण के लिए टीम पूरे दिन इंतजार करती रही, लेकिन महज दस ग्रामीण ही टीका लगवाने आए। यहां तक कि ग्राम प्रधान और सेक्रेट्री भी शिविर में नहीं पहुंचे। प्रधानाध्यापक भी स्कूल बंद कर नदारद रहे।
रोस्टर के तहत शनिवार को शेखपुर खुटहनी के प्राथमिक विद्यालय पर टीकाकरण और सैंपलिंग होनी थी। सुबह नौ बजे टीम प्राथमिक विद्यालय पर पहुंची तो गेट पर ताला बंद था। फोन पर प्रधानाध्याक प्रदीप यादव ने बताया कि वह आजमगढ़ आ गए हैं और चाभी भी उन्हीं के पास है। बाद में टीम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिकला दुबे के घर पहुंची। वहां से टीकाकरण और सैंपलिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। ग्रामीणों को सूचना दी गई, मगर किसी का रुझान नहीं दिखा। काफी मशक्कत के बाद दस लोगों ने मौके पर पहुंचकर टीकाकरण और 14 ने सैंपल दिया। टीम के प्रभारी डॉ. केके निगम का कहना है कि ग्राम प्रधान और लेखपाल कोई भी नहीं आए। विद्यालय भी बंद रहा। इससे टीकाकरण का कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर पर शुरू किया गया। इस मौके पर गुलाब कुशवाहा, अभिषेक एएनएम वंदना सहित वैक्सीनेशन टीम के लोग रहे। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ एसके पटेल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय बंद होने पर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के आवास पर टीकाकरण व सैंपलिंग कराने की बात कही गई। इस मामले में एसडीएम अमिताभ यादव ने बताया कि सूचना मिली थी। प्रधानाध्यापक के खिलाफ जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी। लेखपाल व ग्राम प्रधान को फटकार लगाई गई।