फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The team of Purvanchal in men's category and Bihar's team in women's category are winners.

Jaunpur News: पुरुष वर्ग में पूर्वांचल व महिला वर्ग में बिहार की टीम विजेता

Sun, 14 Jan 2024 01:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
The team of Purvanchal in men's category and Bihar's team in women's category are winners.
जौनपुर। 14 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला व पुरुष सॉफ्टबाल क्रिकेट चैंपियनशिप 2024 के समापन शनिवार को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के मैदान पर किया गया। फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में पूर्वांचल की टीम व महिला वर्ग में बिहार की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर से राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि छात्र शिक्षा के साथ खेल के माध्यम से अपना भविष्य सवार सकते हैं। सरकार युवाओं के प्रति प्रतिबद्ध है। सांसद ने सभी टीमों से परिचय प्राप्तकर मैच का शुभारंभ किया गया। चैंपियनशिप की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ.अब्दुल कादिर खान ने की।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग का फाइनल मैच उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के बीच छह ओवर का खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश ने छह विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। जवाब में पूर्वांचल की टीम ने फरहान के 11 गेंद पर 29 रन की बदौलत पूर्वांचल की टीम आठ विकेट से चैंपियनशिप का फाइनल मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच फरहान को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग का फाइनल मैच उड़ीसा और बिहार के बीच खेला गया। बिहार ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। उड़ीसा की टीम बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 28 रन ही बना पाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार की टीम ने बिना कोई विकेट को गंवाए 10 विकेट से मैच को जीत लिया। बिहार की काजल ने सात गेंद पर 19 रन की पारी खेली। अंकिता ने अपनी टीम को दो विकेट दिलाया। मैन ऑफ द मैच बिहार की काजल को मिला। विजेता और उपविजेता टीम टीमों को सांसद गुलाम अली खटाना ने ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब महिला वर्ग बिहार की काजल एवं जम्मू एंड कश्मीर के पुरुष वर्ग में मोहम्मद शाहिद को मिला। अंपायर आकाश प्रजापति, धनेश जायसवाल रहे। स्कोरर कंचन पटेल, प्रिया गरवाल, सबा रशीद रहीं। इस मौके पर अरशद कमाल, डॉ.जीवन यादव, शिवकुमार गुप्ता, गणेश साहू, शोजब, शेख मोहम्मद शफी आदि मौजूद रहे। संचालन अहमद अब्बास खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed