फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The teachers' union submitted a memorandum of 31-point demands to the DIOS

Jaunpur News: शिक्षक संघ ने डीआईओएस को सौंपा 31 सूत्री मांगों का ज्ञापन

Thu, 21 Aug 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
The teachers' union submitted a memorandum of 31-point demands to the DIOS
उत्तर माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में डीआईओएस को 31 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को संबोधित 31 सूत्रीय मांग पत्र सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक कुमार सिंह को सौपा।
विज्ञापन

शिक्षकों की प्रमुख मांगों में चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 12, 18 एवं 21 की व्यवस्थाओं को फिर से बहाल किए जाने, पुरानी पेंशन बहाली, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतनमान, तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण, निशुल्क चिकित्सा सुविधा एवं आफ लाइन स्थानांतरण की सूची तत्काल निर्गत किए जाने, 2014 से बंद सामूहिक बीमा को पुनः शुरू करने आदि मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों के हित में आदेश निर्गत किए जाने का अनुरोध कर किया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक ने ज्ञापन प्राप्त कर मुख्यमंत्री को प्रेषित करने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन में रमाशंकर पाठक, आनंद कुमार श्रीवास्तव, अजय मिश्र, चंद्रसेन सिंह, वेद प्रकाश सिंह, अनुज मिश्र, अनिल कुमार यादव, ओम प्रकाश दूबे, विनय ओझा, अजय सिंह, राजेश पाण्डेय, ओम प्रकाश सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed