फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The talented students of Jaunpur raised the flag Aastha and Abhishek increased the pride

UPSC RESULT : जौनपुर के होनहारों ने लहराया परचम, आस्था और अभिषेक ने बढ़ाया मान, घर पर लगा प्रशंसकों का तांता

Tue, 22 Apr 2025 05:52 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 22 Apr 2025 05:52 PM IST
सार

जिले के होनहारों ने परचम लहराया है, परिजनों में खुशी की लहर है। आस्था ने 61 वीं रैंक और अभिषेक ने 78 वीं रैंक हासिल किया जिसके बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। 

विज्ञापन
The talented students of Jaunpur raised the flag Aastha and Abhishek increased the pride
आस्था सिंह,गौतम सिंह, अभिषेक सिंह - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूपीएससी का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हुआ है। इसमें जिले के दो होनहारों ने भी परचम लहराया। डोभी की कुशहा निवासी आस्था सिंह ने 61 वीं रैंक हासिल की। बदलापुर के ढेमा निवासी अभिषेक सिंह ने चौथे प्रयास में 78 वीं तो हुसेनाबाद निवासी गौतम सिंह ने दूसरे प्रयास में 526 वीं रैंक हासिल की। उनकी सफलता पर परिजनों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन


लोगों ने इनके घर पर पहुंचकर अभ्यर्थी व परिजनों का मुंह मीठा कराया। बधाई देने वालों का तांता लग गया। इन्होंने अपनी सफलता के पीछे संघर्ष व कठिन परिश्रम को कारण बताया। डोभी क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी बृजेश सिंह की पुत्री आस्था सिंह ने यूपीएससी में 61 वीं रैंक हासिल की।
विज्ञापन


आस्था के पिता बृजेश सिंह श्री गणेश राय पीजी कॉलेज से एमएससी करने के बाद हरियाणा के पंचकूला में स्थित फार्माच्यूटिकल्स कंपनी में क्वालिटी हेड के पद पर कार्यरत है। उनकी मां शालिनी सिंह भी श्री गणेश राय पीजी कॉलेज की छात्रा रही है। आस्था पिता के साथ ही रहकर पढ़ाई की है। वह शुरू से ही मेधावी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में हरियाणा में पीसीएस अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। आइएएस में चयन की जानकारी मिलते ही प्राचार्य प्रो. प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में महाविद्यालय में बैठक कर आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

बदलापुर। क्षेत्र के ढेमा (डुहिया) गांव निवासी अभिषेक सिंह को यूपीएससी परीक्षा में 78 वीं रैंक मिली है। उनकी इस सफलता से जहां परिजन गदगद है वही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
ढेमा गांव निवासी पेशे से चिकित्सक अखिलेश सिंह व गृहिणी पूनम के पुत्र अभिषेक ने यह सफलता चौथे प्रयास में पाई है।

अभिषेक की प्राथमिक शिक्षा गांव से हुई। उसके बाद हाईस्कूल व इंटरमीडिएट केएनआई सुल्तानपुर से किया। इसके बाद सीधे आईआईटी हैदराबाद में चयनित हो गए, जहां शिक्षा पूर्ण करने के बाद यूपीएससी की तैयारी में जुट गए। पूछे जाने पर अभिषेक ने बताया कि सेल्फ स्टडी कर चौथे प्रयास में सफलता मिली है।

सफलता के बाबत पूछे जाने पर बताया कि बड़ो का आशीर्वाद व कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अगर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित हो तो सफलता अवश्य मिलती है।सरायख्वाजा क्षेत्र के सोनिकपुर गांव निवासी गौतम सिंह पुत्र डॉ.सीडी सिंह ने बाजी मारी। उन्होंने 526 वी रैंक हासिल की।

खबर मिलते ही उनके परिवार, नाते रिश्तेदारों और शुभचिंतक में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी। बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। सीडी सिंह के दूसरे नंबर के पुत्र गौतम सिंह ने इंटरमीडिएट तक की शिक्षा नेहरू बालोद्यान जौनपुर ग्रहण की। इसके बाद दिल्ली से हिस्ट्री से ऑनर्स की डिग्री हासिल की।


इसके बाद दिल्ली सेंट्रल ला कैंपस से एलएलबी कर रहे थे, साथ ही साथ सिविल की तैयारी कर रहे थे। दूसरे प्रयास में सफलता मिली। गौतम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed