फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The swamp will swallow you and you will drown because of lust...

Jaunpur News: निगल जाएगी दलदल हवस की गर डूब जाओगे...

Tue, 31 Dec 2024 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
The swamp will swallow you and you will drown because of lust...
साहित्यिक संस्था कोशिश की मासिक काव्य गोष्ठी बाबू रामेश्वर प्रसाद सिंह सभागार रासमंडल में व्यंग्यकार सभाजीत द्विवेदी प्रखर की अध्यक्षता में हुई। इसमें वार्षिक समारोह दो फरवरी को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जनार्दन प्रसाद स्थाना ने कार्यक्रम की शुरुआत अपनी रचना जीवन नदिया की धार, कितनी इसकी रफ्तार... से की। गिरीश कुमार गिरीश के मुक्तक असंभव है कपट छल से सुख ना चैन पाओगे, निगल जाएगी दलदल हवस की गर डूब जाओगे... सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। रामजीत मिश्र का शेर तामीर हो गई दीवारें को सभी ने खूब सराहा। प्रो. आरएन सिंह की पंक्तियां अच्छे भले शरीफों को अब कोई नहीं पूछने वाला, ओछी हरकत करने वाला माननीय किरदार हो गया...से सामाजिक विसंगति पर चोट की।
विज्ञापन

अशोक मिश्र का दोहा सरसो शरमाई बहुत सुन गेहूं की बात, चलो वसंती हम करें जल्दी फेरे सात... ने प्रकृति का मनोरम चित्र खींचा। राजेश पांडेय की रचना काहे कंगना गढ़ाए न भाए अंगना ने दांपत्य के नोकझोंक की बानगी पेश की। अनिल उपाध्याय की क्षणिका पारा लुढ़का, जाड़े का है योग, ठंड से बचने के लिए करें अजवाइन का प्रयोग... सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदलाल समीर का शेर पहले रहते थे कच्चे घरों में लोग लेकिन बात बचन के पक्के होते थे... से बदलते परिवेश पर कटाक्ष किया। फूलचंद भारती और आलोक रंजन सिन्हा की रचना भी खूब पसंद आई। विशिष्ट अतिथि जेब्रा अध्यक्ष संजय सेठ रहे। संचालन अशोक मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. विमला सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed