Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The storm destroyed the electricity system

आंधी से ध्वस्त हुई बिजली व्यवस्था

Wed, 27 May 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
The storm destroyed the electricity system
जौनपुर। मंगलवार की रात आई तेज आंधी ने जिले की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया। जगह-जगह पेड़ गिरने व तार-पोल टूटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। कई इलाकों में रात भर बत्ती गुल रही। कुछ क्षेत्रों में बुधवार की दोपहर बिजली की बाट जोहते रहे। आंधी से आम की फसल को भी काफी क्षति पहुंची है। कई जगह घरों के टीनशेड भी उड़ गए।
विज्ञापन

आंधी के कारण शहर के वाजिदपुर तिराहे पर 11 हजार वोल्ट का तार टूट गया और पुरानी बाजार में पेड़ की डाल लाइन पर गिर गई। दोनों इलाकों में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। पुलिस लाइंस, कालीकुत्ती, वाजिदपुर तिराहा, टीडी कॉलेज, यूपी सिंह कॉलोनी, पुरानी बाजार सहित कई इलाकों में बिजली गुल रहने से क्षेत्रवासी परेशान रहे। रात में ही मरम्मत करके आपूर्ति बहाल कर दी गई। मछलीशहर से जंघई व गोपालपुर फीडर को जाने वाली मेन लाइन आंधी में खराब हो, जिसके चलतेे 72 गांवों मे आपूर्ति ठप है। सेमरी, बभनियांव, असवा, करौर मोलनापुर, गोधना, चौकी कला,भटहर, चौधरीपुर, चकिया, रामपुरखुर्द, सरायदेवा, देवापुर, मुबारकपुर, माधोपुर,इमिलिया, हवेली, चौकी खुर्द आदि गांवों में बिजली के बिना उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। विभाग के अधिकारियों ने लगातार फोन आने से त्रस्त होकर मोबाइल बंद कर दिया था। मछलीशहर में रात में आंधी और बूंदाबादी के बाद बिजली गुल हो गई। सुबह पेयजल का संकट पैदा हो गया था। बदलापुर क्षेत्र के तियरा गांव के डीहा के पूरा में ट्रांसफार्मर खराब होने से रात भर बिजली गुल रही। जेई रामा सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर की मरम्मत करायी जा रही है।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में 15 घंटे गुल रही बिजली
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को आए आंधी तूफान के बाद से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इससे उद्यमियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। एक तो वह लॉक डाउन के कारण पहले से ही दुश्वारी झेल रहे थे, अब बिजली की कटौती ने उन्हें परेशान कर दिया है। मंगलवार शाम छह बजे से कटी बिजली बुधवार सुबह करीब नौ बजे बहाल हो पाई है। आईआईए के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, सुनील यादव, आशीष यादव, गुलाब चंद्र पांडेय आदि का आरोप है कि तार पुराने होने के कारण हल्की हवा चलने से यहां पर विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती है। इसका खामियाजा उद्यमियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed