फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The state government is cheating the public: Ashutosh Sinha

जनता के साथ छलावा कर रही प्रदेश सरकार : आशुतोष सिन्हा

Tue, 18 Mar 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
The state government is cheating the public: Ashutosh Sinha
धर्मापुर। समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने रविवार सायं धर्मापुर बाजार व पहेतियां मोड़ पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। धर्मापुर बाजार स्थित समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता लालजी यादव के विद्यालय परिसर में शिक्षक एमएलसी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस समय जनता के साथ छलावा कर रही है, कानून व्यवस्था ध्वस्त चल रही है, आए दिन लूट छिनैती की घटनाएं घटित हो रही है। गरीब तबके के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है जो सही पात्र हैं वह लगातार ब्लॉक व मुख्यालयों पर चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं कर रही है। जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर देगी। कार्यक्रम में सपा कार्यकताओं ने माला पहनाकर स्वागत भी किया। इस दौरान सपा नेता लालजी यादव, विनय यादव, शिवधनी यादव, जेपी यादव, अनिल यादव, प्रमोद जायसवाल, गौरव यादव, विकास यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed