फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The stars hit the ground in the Diwali of the Gods, all fascinated

देवों की दीपावली में जमीन पर उतरे तारे, मोहित हुए सारे

Tue, 01 Dec 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
The stars hit the ground in the Diwali of the Gods, all fascinated
शहर के गोपी घाट पर मां गोमती की आरती में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय... देव दीपावली पर असंख्य दीपों से जगमगाते घाटों की छटा देख हर किसी के मुंह से बस यही शब्द फूट रहे थे। ऐसा लग रहा था मानो आसमान के तारे धरती पर उतर आए हों। कोई इस विहंगम नजारे पर मोहित हुए जा रहा था तो कोई इसे मोबाइल कैमरे में कैद कर यादगार बनाने की कोशिश में लगा रहा। ढोल की थाप और घंटी की आवाज के बीच जब पुरोहित ने आरती शुरू की तो लोग पूरी तरह भक्ति भाव में मग्न हो गए।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर सोमवार की शाम शहर के गोमती घाटों की अलौकिक सजावट की गई। शाही पुल और सद्भावना पुल विद्युत झालरों से रोशन थे तो उनके बीच गोमती का तट दोनों तरफ असंख्य दीपों से जगमगा रहा था। गोपी घाट पर संकट मोचन सेवा ट्रस्ट ने सजावट की। यहां घाटों पर आकर्षक रंगोली भी सजाई गई थी। स्वच्छ गोमती अभियान ने गोमती आरती का आयोजन किया। उधर, चौकियां स्थित मां शीतला धाम पर पोखरे को चारों तरफ 51 हजार दीपों से सजाया गया। यहां डीएम दिनेश कुमार सिंह, एसपी राजकरण नय्यर सहित अन्य अतिथियों ने आरती की। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस विहंगम नजारे का साक्षी बनने बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े थे। कृष्णा मुरारी जागरण ग्रुप की झांकी के साथ कलाकार आशीष माली ने भक्ति गीतों कीसुंदर प्रस्तुति से सबको भक्ति रस में विभोर कर दिया। इस मौके पर मुख्य आयोजक अमित कुमार गुप्ता, कार्यक्रम के अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी, मंदिर प्रबंधक अजय कुमार पंडा, उपाध्यक्ष अनिल सोनकर, संजय श्रीमाली, जयबिंद श्रीमाली, नंदकिशोर श्रीमाली, बसंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रंगोली प्रतियोगिता में शिवांगी कश्यप अव्वल
जौनपुर। देव दीपावली पर नगर पालिका की ओर से सद्भावना व शाही पुल को झालरों से सजायजा गया। श्री संकट मोचन संगठन ट्रस्ट ने गोपी घाट पर कार्यक्रम किया। इस दौरान रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। इसमें शिवांगी कश्यप को पहला, राहुल निषाद को दूसरा और सूरज कुमार को तीसरा स्थान मिला। देर शाम सांस्कृतिक संध्या में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। घाट पर दीपों से सजावट की गई। अध्यक्ष आदित्य चौधरी, महामंत्री अजय सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज निषाद, रविंद्र निषाद, राजू निषाद, मुन्ना निषाद, चंदन, रितेश जायसवाल आदि ने सक्रिय योगदान किया। उधर, नव दुर्गा शिव मंदिर की ओर से मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। दर्शन पूजन के लिए देर रात भक्तों की भीड़ रही। मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। आरती भी हुई।

शहर के गोपी घाट पर मां गोमती की आरती में उमड़े श्रद्धालु।

शहर के गोपी घाट पर मां गोमती की आरती में उमड़े श्रद्धालु।- फोटो : JAUNPUR

देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से जगमगाता चौकियां स्थित मां शीतला धाम का पोखरा।

देव दीपावली पर 51 हजार दीपों से जगमगाता चौकियां स्थित मां शीतला धाम का पोखरा।- फोटो : JAUNPUR

देव दीपावली पर झालरों से जग मगाता पचहटिया चौराहा।

देव दीपावली पर झालरों से जग मगाता पचहटिया चौराहा।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed