फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The spirit of patriotism was seen in every heart, every hand raised in honor of the tricolor

हर दिल में दिखा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगे के सम्मान में उठे हर हाथ

Wed, 27 Jan 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
The spirit of patriotism was seen in every heart, every hand raised in honor of the tricolor
जौनपुर। गणतंत्र दिवस की जिले में धूम रही। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच 72वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाया गया। सभी सरकारी, सार्वजनिक कार्यालय व शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता आंदोलन के शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। संविधान में निहित स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व की भावना को अपनाकर सशक्त राष्ट्र निर्माण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया। सभागार में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ब्रह्मदेव वर्मा व बनारसी राम को शाल व माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र की नींव बड़ी गहरी है, उसे हिलाना आसान नहीं। इस मौके पर एडीएम वित्त रामप्रकाश, सीआरओ राजकुमार द्विवेदी, डिप्टी कलेक्टर मंगलेश दुबे, अमिताभ यादव, पीओ डूडा अनिल वर्मा, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। इसके बाद अधिकारियों ने गांधी तिराहा व आंबेडकर तिराहा पर स्थापित प्रतिमा का माल्यार्पण किया। मलिन बस्ती कुरचनपुर में स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया। पुलिस लाइंस ग्राउंड में राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड में शामिल कर्मचारियों को 21 हजार का पुरस्कार दिया। यहां विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। राज्य मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। जेल में अधीक्षक एसके पांडेय ने ध्वजारोहण किया। भाजपा के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने ध्वाजारोहण किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, किरण श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, संदीप सरोज, अभय राय, आमोद सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अनिल गुप्ता, नरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे। गुरैनी बाजार स्थित एआईएमआईएम कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने ध्वजारोहण किया। यहां अशाद खान, शफीउद्दीन सिद्दीकी, पैगाम अंसारी आदि मौजूद रहे। स्वच्छ गोमती अभियान की ओर से गोमती नदी की जलधारा में अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने नाव पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर महामंत्री बृजेश मौर्य, चंदन, बलराम निषाद, आलोक, कोषाध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, लालजी निषाद, लालमन निषाद, प्रमोद श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
व्यापारियों ने ली संविधान की रक्षा का संकल्प
जौनपुर। नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस शिव मंदिर प्रांगण अहियापुर मोड़ पर मनाया गया। व्यापारियों ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जौनपुर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री सोमेश्वर केसरवानी, नगर उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक नरेंद्र कुमार जायसवाल, आनंद कुमार साहू, संतोष साहू %बच्चा%, अनिल कुमार वर्मा, मुन्ना लाल अग्रहरि, अजय कुमार %अज्जू%, चंद्र प्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे। दिव्य अग्रहरि के साथ कई बच्चों ने प्रस्तुति भी दी। संचालन दिनेश कुमार श्रीवास्तव व आभार संतोष कुमार साहू ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सम्मानित किए गए यह पुलिसकर्मी
निरीक्षक राजेश यादव को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, हेड कांस्टेबल विशेष जांच प्रकोष्ठ काशीनाथ को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, हेड कांस्टेबल रवींद्र सिंह थाना चंदवक सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, दिवान गालिब खां महिला थाना सिल्वर प्रशंसा चिन्ह, रतिभान सिंह, यूपी-112 सिल्वर प्रशंसा चिन्ह, एसआई कन्हैया, वर्तमान नियुक्ति जनपद भदोही सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, अवधेश मिश्रा आईजी कार्यालय वाराणसी सिल्वर प्रशंसा चिन्ह के अलावा पीआरओ मनोज कुमार सिंह, साइबर सेल के प्रभारी शाहिद अली, प्रधान लिपिक सतीश सिंह, आंकिक के संजय यादव, सर्विलांस सेल के रामकृत यादव, ओमप्रकाश जायसवाल, विपिन यादव, अंचित प्रसाद, शिव नारायण सिंह, मनीष कुमार यादव, रजनीश यादव, सतीश कुमार यादव, अमित कुमार तिवारी, रितेश त्रिपाठी, इरशाद अहमद, गोलू यादव, निशोच यादव, जयदेव कुमार मौर्या, विनीत कुमार सिंह, पवन कुमार, अमित सिंह, अमित कुमार सिंह शामिल रहे। इसके अलावा उत्कृष्ट रिस्पांस टाइम बनाए रखने पर पीआरवी 112 के कमांडर लाल बहादुर यादव, कमांडर विक्रम यादव, सब कमांडर अवनीश कुमार राय, सब कमांडर प्रियंबक पाठक, सब कमांडर भीम चैरसिया, पायलट इंदु प्रकाश यादव, पायलट हरिशंकर यादव, कमांडर रामभरोस यादव, कमांडर विकास यादव, कमांडर वीरेंद्र कुमार, कमांडर अमरेंद्र कुमार, पायलट राधे कृष्ण दुबे, पायलट मोहम्मद परवेज, पायलट मनोज कुमार गौड़ को भी सम्मानित किया गय।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed