फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The soldier's father killed the CSP operator by hitting him on the head.

Jaunpur News: सिपाही के पिता सीएसपी संचालक की सिर पर प्रहार करके ले ली जान

Sat, 27 Dec 2025 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The soldier's father killed the CSP operator by hitting him on the head.
खुटहन हत्या- मृतक  फूलचंद उर्फ सेवाराम की फाइल फोटो। परिजन
-दो दिन पहले बैंक से निकाले थे दो लाख, जेब से मिले 1.68 लाख, घटनास्थल से 500 मीटर दूर स्कूल के पास मिली मोबाइल
विज्ञापन

खुटहन। थाना क्षेत्र के पनौली गांव में शुक्रवार को यूबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक गोरखपुर में तैनात पुलिसकर्मी के पिता फूलचंद पासवान उर्फ सेवाराम (58) के सिर पर वार कर बदमाशों ने हत्या कर दी। वारदात के बाद केंद्र का शटर बंद कर कोहरे का लाभ उठाते हुए भाग निकले। रुपये निकालने के लिए महिलाएं जब पहुंची तो घटना का पता चला। अपराधियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। मृतक की जेब से 1.68 लाख रुपये और घटनास्थल से 500 मीटर दूर परिषदीय विद्यालय के पास मोबाइल बरामद हुआ।
फूलचंद का बड़ा बेटा विवेक आरक्षी है, इस समय गोरखपुर में तैनात है। दूसरा बेटा पढ़ाई कर रहा था। फूलचंद्र घर से लगभग 600 मीटर दूर गांव में ही सड़क किनारे कमरे में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते थे। रोज की तरह सुबह दस बजे ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे। उस समय कोहरा था। 11 बजे कुछ महिलाएं शाखा पर रुपये निकालने पहुंची तो शटर बंद पाया। भीतर किसी के कराहने की आवाज सुनाई देने पर महिलाओं ने सूचना मेवाराम को फोन पर दी। वह भागते हुए पहुंचे। शटर खोल भीतर देखें तो फूलचंद्र फर्श पर पड़े कराह रहे थे। उनके सिर पर गहरे घाव थे और खून निकल रहा था। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक हत्या किसी धारदार हथियार या भारी चीज से सिर पर वार कर की गई है। फिलहाल मामले में पुलिस ने बेटे विवेक पासवान की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

----------
पिता का आरोप : हत्या कर पांच लाख लूट ले गए बदमाश

पिताचंद्र भूषण का आरोप है कि रोजाना आठ से दस लाख रुपये तक का लेनदेन था। किसी से कोई रंजिश या दुश्मनी नहीं थी। हत्यारों ने उसे मरणासन्न करने के बाद कम से कम पांच लाख रुपये लूटकर भागे हैं। वहीं, सीओ शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि जांच में पता चला है कि दो दिन पहले फूलचंद्र ने यूबीआई की शाखा से दो लाख रुपये निकाले थे, इसमें से 1.68 लाख रुपये जेब से बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
वर्जन
ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक फूलचंद उर्फ सेवाराम पासवान के सिर पर किसी वजनी और धारदार चीज से वार किया गया है। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई। जहां मृत घोषित किया गया है। उनके जेब से 1.68 लाख मिले हैं। लूट हुई है या नहीं अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, पुलिस की 5 टीम लगी हैं। -आयुष श्रीवास्तव, एएसपी
--------------------
घटना के समय बंद थी भाई की दुकान
खुटहन। यूबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक फूलचंद्र पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। माता पिता सहित सभी भाई संयुक्त रूप से एक ही मकान में रहते थे। छोटा भाई मेवाराम की बगल में ही बर्तन की दुकान है, वारदात के समय दुकान बंद थी। परिवार के लोगों के मुताबिक वह घर पर था। जबकि फूलचंद्र के बाकी तीन भाई चंदू, चंद्रेश और इंद्रेश बाहर नौकरी करते हैं। मां अनारा देवी, पत्नी सविता रो-रो कर बेहाल हैं।

-------------------
बगल एक घर में लगे सीसीटीवी में दिखे दो बाइक सवार
ग्राहक सेवा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा नहीं था। हालांकि घटनास्थल से 100 मीटर दूर एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो बाइक में चार लोग दिख रहे हैं। कोहरे के चलते बाइक सवार बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। सर्विलांस के सहारे पुलिस हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं, एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव भी फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एक ईंट और अन्य संदिग्ध वस्तुओं का नमूना लिया।

खुटहन हत्या- मृतक  फूलचंद उर्फ सेवाराम की फाइल फोटो। परिजन

खुटहन हत्या- मृतक  फूलचंद उर्फ सेवाराम की फाइल फोटो। परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed