फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The soil of the pond was sold by digging it from JCB, stopped payment

जेसीबी से खोदकर बेच दी तालाब की मिट्टी, रोका भुगतान

Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The soil of the pond was sold by digging it from JCB, stopped payment
मुंगराबादशाहपुर। गरियांव ग्रामसभा में जेसीबी से तालाब की खोदाई की गई। ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी ने जांच कराई एवं शिकायत सही पाई गई। उसके बाद खंड विकास अधिकारी ने भुगतान रोक दिया। आरोप है कि ग्राम प्रधान जेसीबी लगाकर तालाब की मिट्टी निकलवाकर बेच दिया और सवा लाख रुपये का मास्टर रोल भुगतान के लिए ऑनलाइन कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान ने तालाब खोदने का प्रस्ताव बनाया। उसके बाद जेसीबी ट्रैक्टर लगाकर तालाब की मिट्टी निकालकर बेच दिया। तालाब मनरेगा मजदूरों के द्वारा खोदा गया मास्टर रोल पर 40 मजदूरों द्वारा चौदह दिन ऑनलाइन करा दिया। इनकी मजदूरी सवा लाख रुपये भुगतान के लिए खंड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया। जानकारी होने पर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार तिवारी एवं राजकुमार मौर्य आदि ने खंड विकास अधिकारी से लिखित शिकायत की। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने प्रस्ताव बनाकर ट्रैक्टर और जेसीबी लगाकर तालाब खोदा और मिट्टी बेच दी। फर्जी मास्टर रोल भरकर भुगतान के लिए प्रस्तुत किया है। शिकायत को संज्ञान में लेते हुए खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने जांच कराई। प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाई गई। तालाब से निकाली गई मिट्टी भी आसपास मौजूद नहीं मिली। उसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए मास्टर रोल जीरो कर दिया। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच करके भुगतान रोक दिया गया है मास्टर रोल जीरो कर दिया गया है। ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed