फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The search for land is complete, now the auditorium will take tangible form

जमीन की तलाश पूरी, अब मूर्त रुप लेगा ऑडिटोरियम

Wed, 06 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
The search for land is complete, now the auditorium will take tangible form
जौनपुर। लंबे समय से शहर में प्रस्तावित ऑडिटोरियम अब शीघ्र ही मूर्त रूप लेगा। इसके लिए जमीन की तलाश पूरी हो चुकी है। इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। धन की मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। सब कुछ ठीक रहा तो पिछले तीन वर्षों से अटका यह प्रोजेक्ट इस वर्ष जमीन पर उतर जाएगा। ऑडिटोरियम बनने से न सिर्फ जिले में सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि कई अन्य तरह के कार्यक्रमों में भी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

शहर में साढ़े सात सौ लोगों के बैठने की क्षमता का ऑडिटोरियम बनाने के लिए वर्ष 2017 में ही मंजूरी मिली थी। सीएंडडीएस को कार्यदाई संस्था नामित किया गया था। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस वातानुकूलित ऑडिटोरियम के निर्माण पर 17.35 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। तेजी से निर्माण के लिए पहली किस्त के रुप में पांच करोड़ रुपये अवमुक्त भी हो गए। पहले इसका निर्माण कृषि भवन के पास होना था, लेकिन बाद में विवादों के चलते मामला अटक गया। तब से ही शहरी क्षेत्र में लगातार जमीन की तलाश की जा रही थी। अब प्रशासन ने शहर से सटे राजकीय आईटीआई परिसर में ऑडिटोरियम निर्माण के लिए जमीन चिह्तिन की है। इसका प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। बस वहां से संस्तुति मिलते ही कागजी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा। अभी तक ऑडिटोरियम न होने से सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षा गृह का ही उपयोग होता रहा है। इसमें महज दो सौ लोगों की क्षमता है। पुराना निर्माण होने के चलते यहां का मंच भी छोटा है। ऑडिटोरियम का निर्माण नए सिरे से आधुनिक सुविधाओं के साथ होगा। सीएंडडीएस के एक्सईएन महेंद्र यादव ने बताया कि ऑडिटोरियम के लिए जगह की तलाश पूरी हो चुकी है। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। वहां से अनुमति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed