फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The seal of the gift of millions of Ministers

करोड़ों की सौगात पर मंत्री परिषद की मुहर

Fri, 09 Sep 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 09 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
 जिले को दो बड़ी सौगातों पर गुरुवार को मंत्री परिषद ने अपनी मुहर लगा दी। जिसमें शाहगंज के गैरवाह में 400 केवी का विद्युत उपकेंद्र और शहर के कृषि भवन में  आडिटोरियम का निर्माण शामिल है। उप केंद्र बनने से जिले का ही नहीं बल्कि सुल्तानपुर सहित आस पास के जिलों को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति हो सकेगी। 
विज्ञापन


ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के प्रयास से शाहगंज के गैरवाह में 400 केवी का विद्युत उपकेंद्र लगाने की मंजूरी छह माह पहले ही मिल गई थी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लखनऊ में इसका शिलान्यास भी कर दिया था। इसके लिए करीब 20 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर लिया गया है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो उपकेंद्र के निर्माण का टेंडर भी हो चुका है। उपकेंद्र बनने से जौनपुर व सुल्तानपुर की बिजली समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही सड़क से पोल व जर्जर तार भी हट जाएंगे। अंडर ग्राउंड केबिल भी शहर में बिछेगी। इसके लिए 451.77 करोड़ रुपये की मंजूरी मंत्री परिषद से मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के कृषि भवन के बगल में 750 सीट की क्षमता का आडिटोरियम 1733.45 लाख की लागत से बनेगा।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 900 क्षमता का आडिटोरियम पहले से है। शहर में आडिटोरियम के निर्माण के बाद लोगों को काफी राहत मिलेगी। साथ ही कोई भी समारोह बारिश के मौसम में भी हो सकेगा।


इससे पहले कलेक्ट्रेट में प्रेक्षागृह जरुर बना है। लेकिन इसकी क्षमता 300 सीट से कम की है। कृषि भवन परिसर में बनने वाले आडिटोरियम का निर्माण नया सबेरा नगर विकास योजना के तहत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed