फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The scope of the municipality will increase, 12 villages will join

नगर पालिका का बढ़ेगा दायरा, जुड़ेंगे 12 गांव

Thu, 03 Nov 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The scope of the municipality will increase, 12 villages will join
जौनपुर। आगामी निकाय चुनाव से पहले नगर पालिका परिषद जौनपुर का दायरा बढ़ जाएगा। इसके लिए शासनादेश के अनुसार परिसीमन की तैयारी की जा रही है। इसमें सीमा से सटे 12 गांवों को लिया जाएगा। इसमें कुल 13 हजार की आबादी बढ़ने के बाद आबादी 2.55 लाख हो जाएगी। विभाग की माने तो एक वार्ड में करीब 7500 से 9500 के बीच जनसंख्या होनी चाहिए। हालांकि वार्डो की संख्या बढ़ने का कोई दावा नहीं किया जा रहा है। ऐसे में होने वाला निकाय चुनाव बढ़ी आबादी व मतदाताओं के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर में समीप के 12 गावों को लिया जा रहा है। इन गांवों को उनके पास के वार्डो में समाहित किया जाएगा। इसके लिए शासन से मिली गाइड लाइन के अनुसार तैयारी अंतिम चरण में है। इसकी आपत्ति के लिए नगर पालिका में सूची प्रकाशित कर दी गई हैं, इस पर यहां के नागरिक अपना पक्ष रख सकते है। निकाय चुनाव को लेकर नगरीय निकाय निर्वाचन की तरफ से अनअंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सभी बीएलओ व निकायों को मतदाता सूची उपलब्ध करा दी गई। कोई भी मतदाता वहां पर अपना नाम देख सकता है, कटने व संशोधन की स्थिथि में सात नवंबर तक दावा व आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद इनकी फीडिंग का कार्य किया जाएगा। निकाय चुनाव के मतदाता सूची का 15 नवंबर के बाद किसी भी समय अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इसमें नगर पालिका परिषद के नए मतदाताओं की सूची भी साथ में समाहित होगी।
विज्ञापन

इन गांवों को किया जाएगा समाहित ...
पुरुषोत्तमपुर उर्फ पांडेयपुर, पदुमपुर, प्यारेपुर, हैदरपुर, जमालपुर, सिद्दीकपुर, रसूलपुर, छबीलेपुर, इब्राहिमपुर, चौकीपुर, भवानीपुर, आराजी भगौतीपुर को लिया जा रहा है। इसके अलावा सरफराजपुर व खुदाबंदपुर उर्फ बोदकरपुर को अनुसूची दो में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed