{"_id":"68682251e7cc708c4e071249","slug":"the-school-bachao-sangharsh-samiti-demonstrated-with-the-villagersthe-school-bachao-sangharsh-samiti-demonstrated-with-the-villagers-jaunpur-news-c-193-1-va11001-136879-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: ग्रामीणों के साथ स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: ग्रामीणों के साथ स्कूल बचाओ संघर्ष समिति ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
सिकरारा। पुरवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय विकास क्षेत्र मडियाहू का इसी ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुरनी समाधगंज में विलय करने की सूचना पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने बच्चों के साथ स्कूल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले विद्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि बच्चे हाईवे को पार करके पढ़ने नहीं जाएंगे। हाईवे पर हमेशा हादसे की आशंका रहती है।वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व गांव के पूर्व प्रधान डाॅ. राकेश मिश्र मंगला गुरु ने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए उन्होंने अपने प्रधानी कार्यकाल 1998 में इस विद्यालय की स्थापना कराया जो सुचारु रूप से चल रहा था। वर्ष 2020 से विद्यालय में पुरुष विहीन अध्यापक व मानक के अनुसार गणित व विज्ञान के अध्यापक न होने से धीरे-धीरे अभिभावकों का मन स्कूल से हटने लगा। अभिभावक अपने बच्चों को इस विद्यालय में दाखिला कराने से कतराने लगे। पुरवां ग्राम प्रधान जय प्रकाश गुप्ता ने कहा इस विद्यालय को मर्ज करने पर गांव के बच्चे हाईवे पार करने का जोखिम उठाते हुए कुरनी में जाने को मजबूर हो जाएंगे। ये अभिभावकों की चिंता का विषय है। इस मौके पर सरोज सिंह, बिरोज यादव, नन्हे मिश्र, छोटेलाल यादव, लल्लन गौतम आदि रहे।
विद्यालयों के समायोजन नीति के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन-बदलापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने सरकार द्वारा विद्यालय समायोजन नीति पर आपत्ति जताते हुए विधायक प्रतिनिधि गंगा प्रसाद सिंह को ज्ञापन सौंपा है। शिक्षकों ने शुक्रवार को तहसील प्रभारी अनिल पांडेय व ब्लाक अध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में विधायक रमेशचंद्र मिश्र के आवास पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बताया कि 150 बच्चों से कम प्राथमिक और 100 से कम बच्चों वाले जूनियर हाईस्कूल वाले विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन किया जा रहा है। साथ ही कम छात्र वाले विद्यालयों को समायोजित कर दिया गया है। इस पर पुनर्विचार किया जाए। इस मौके पर संगठन मंत्री दिवाकर दूबे, बजरंग बहादुर गुप्त, अरबिंद यादव, रमाशंकर सरोज, आदि उपस्थित रहे।
जूनियर हाईस्कूल के मर्जर किये जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध-सिरकोनी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कल्याणपुर के विलय के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने विद्यालय को पुनः चालू करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय भवन जर्जर होने पर पिछले सत्र के बीच में स्कूल पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीबीपुर में अटैच कर दिया गया था। उस समय विद्यालय में 35 बच्चे थे। अधिकारियों ने कहा था यहां जल्द नया भवन बनेगा। इस सत्र में गांव के लगभग 75 बच्चे हो जाते।
विज्ञापन
विद्यालयों के विलय के विरोध में शिक्षकों ने क्षेत्रीय विधायकों को सौंपा ज्ञापन-धर्मापुर। परिषदीय विद्यालयों के विलय के विरोध में धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के शिक्षकों ने क्षेत्रीय विधायक जगदीश नारायण राय को ज्ञापन सौंपा।प्राथमिक शिक्षक संघ धर्मापुर इकाई ने जिला संगठन मंत्री विक्रम प्रकाश यादव एवं ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक जगदीश नारायण राय के आवास पर पहुंचकर विद्यालयों के विलय के विरोध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने विधायक जगदीश नारायण राय के समक्ष शिक्षकों के तरफ से अपनी बात रखी। कहा कि परिषदीय विद्यालय देश की धरोहर हैं। ऐसी स्थिति में परिषदीय विद्यालयों के पास निजी स्कूलों को मान्यताएं देना एवं विद्यालयों पर शिक्षकों की कमी के वजह से बच्चों की संख्या घट रही है। शिक्षकों ने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों एवं शिक्षा देने वाले शिक्षकों के भविष्य को देखते हुए वह अपने इस निर्णय को वापस ले लें। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री धीरेंद्र पाल, अचल हरिमूर्ति, अखिलेश चंद्र यादव, पद्माकर राय, प्रवीण कुमार, सूरज गुप्ता, विक्रांत सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।रामनगर : विद्यालयों के विलय के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के रामनगर ब्लॉक अध्यक्ष डाॅ. अरुण सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने विधायक को ज्ञापन सौंपा। संघ के सदस्यों ने छात्रों की बढ़ती दूरी, रसोइयों का रोजगार छीनने और विद्यालयों को प्रधानाध्यापक विहीन करते हुए प्रधानाध्यापक के पद समाप्त करने का उल्लेख करते हुए इस आदेश को वापस लेने का हवाला दिया। इस पर अपना दल एस के विधायक आरके पटेल ने उच्चाधिकारियों से बातचीत करने का आश्वासन दिया। इस दौरान रवि चंद यादव, अनुराग तिवारी, संतोष सिंह, सुनील पटेल ,राघवेंद्र मिश्रा, कमलेश यादव आदि लोग शामिल रहे।
विद्यालय बंद करने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन-मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय शेषपुर में एक कमरे में विद्यालय चल रहा है। छात्र संख्या कम होने से विद्यालय बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसके विरोध में ग्रामीणों व बच्चों ने विद्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रदर्शन कर स्कूल चालू रखने की मांग की।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय में 38 बच्चों का प्रवेश हुआ हैं। शिक्षण कक्ष बनवाने की मांग मुख्यमंत्री से पत्र के माध्यम से कई बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस विद्यालय को ढाई किमी दूर पर कुरनी प्राथमिक पाठशाला में मर्ज किया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को जौनपुर हाईवे से होकर जाना होगा। इससे हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार कम बच्चों का हवाला देकर स्कूल बंद कर रही है, लेकिन जहां कम शिक्षक हैं वहां नियुक्ति करने पर मौन है। कोई नई भर्ती नहीं की जा रही है। इस मौके पर रामकृष्ण पांडेय, प्रदीप यादव उर्फ पंडित, भवानीपुर के प्रधान नंदलाल यादव, शिवशंकर पांडे, हरिशंकर पांडेय, फूलचंद यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।