फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The schedule of electricity supply got fused due to tripping, there was electricity for 16 hours in the city and 10 hours in the villages

Jaunpur News: ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति का शेड्यूल फ्यूज शहर में 16 और गांवों में 10 घंटे रही बिजली

Thu, 05 Jun 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
The schedule of electricity supply got fused due to tripping, there was electricity for 16 hours in the city and 10 hours in the villages
गर्मी बढ़ते ही बिजली निगम के निर्बाध बिजली आपूर्ति व्यवस्था के दावे की पोल खुल गई है। मनमानी कटौती व ट्रिपिंग से लोग परेशान है।
विज्ञापन

ट्रिपिंग से बिजली आपूर्ति का शेड्यूल फ्यूज हो गया है। शहर में मंगवार की रात 11 बजे से बुधवार की भोर के 4 बजे तक 10 बार बिजली गुल हुई। लोगों की नींद पूरी नहीं हुई।
शहर के न्यू सहकारी कॉलोनी में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे के बीच हर 20 मिनट के लिए दिन भर में 12 बार बिजली गुल हुई। इसके अलावा नईगंज, तारापुर कॉलोनी, शकरमंडी, मियापुर, बिशेसरपुर, सिपाह, चांदपुर व हुसेनाबाद में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक एक-एक घंटे के अंतराल पर 8 बार से ज्यादा बार ट्रिपिंग हुई।
विज्ञापन

शहर में दिनभर में में करीब 6 घंटे से अधिक समय तक बिजली गुल रही। विद्युत निगम के अधिकारियों का दावा है कि शहर में 22 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। हकीकत में शहर में 16 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे ही बिजली का आपूर्ति हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र बक्शा में सुबह व दोपहर 3- 3 घंटे और शाम को 2 घंटे, केराकत नगर में 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा मल्हनी क्षेत्र में 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। रात में बिजली कटाैती से चोरी घटनाएं बढ़ गई हैं। लोग घरेलू विद्युत कनेक्शन लेकर बिजली का काॅमर्शियल उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे ओवरलोड की समस्या बढ़ गई। मुख्य अभियंता विद्युत, वाराणसी राकेश पांडेय ने कहा कि बिजली की चोरी व गर्मी के कारण ओवरलोड की समस्या बढ़ गई है। फॉल्ट के चलते बिजली की कटौती हो रही है। बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed